नालंदा में कोरोना संदिग्ध की मौत, 24 घंटे में मिले 4 नए मरीज

0

नालंदा जिला में कोरोना मरीजों की तादाद लगातार बढ़ती जा रही है । पिछले 24 घंटे में कोरोना के चार नए मरीज मिले हैं. जिसके बाद जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की तादाद बढ़कर 86 हो गई है। वहीं, रविवार को कोरोना के एक संदिग्ध मरीज की मौत हो गई है।

अस्थावां के युवक की मौत
कोरोना की एक संदिग्ध मरीज की मौत हो गई है । वो अस्थावां के जीयर गांव का रहने वाला था। योगेंद्र चौरसिया जीयर पंचायत के क्वारनटाईन सेंटर में रखा गया था। वहीं दो दिन पहले उसकी तबीयत खराब हुई थी। उसे पावापुरी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था. जहां उसकी मौत हो गई है.

नोएडा से लौटा था योगेंद्र
मृतक का नाम योगेंद्र चौरसिया है और वो अस्थावां थाना के जीयर गांव का रहने वाला था. वो उत्तरप्रदेश के नोएडा में स्पो‌र्ट्स कम्पनी में काम करता था। वो 20 मई को लौटा था और जीयर पंचायत के क्वारनटाईन सेंटर में रखा गया था। दो दिन से सांस लेने में तकलीफ थी। खांसी रूक नहीं थी। बुखार भी था। हालांकि उसकी मौत कोरोना से हुई या नहीं इसकी जांच के लिए सैंपल ले लिया गया है.

दो महिला समेत चार संक्रमित
पिछले 24 घंटे में नालंदा में कोरोना के चार नए मरीज मिले हैं । जिसमें दो महिला और दो पुरुष है। इनका सैंपल चंडी, नगरनौसा, बिंद और हरनौत प्रखंड स्थित क्वारेंटाइन सेंटर से लिया गया है। सभी लोग दिल्ली, राजस्थान और लुधियाना से आये हैं।

Load More Related Articles
Load More By Nalanda Live
Load More In खास खबरें

Leave a Reply

Check Also

किसान के बेटे ने किया कमाल.. 3 करोड़ का पैकेज

कौन कहता है आसमान में सूराख नहीं हो सकता .. बस तबीयत से पत्थर तो उछालो दोस्तों.. बक्सर के …