
बिहार सरकार ने राज्य के सरकारी कर्मचारियों को तोहफा दिया है। राज्य के सरकारी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ा दिया गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक में महंगाई भत्ता बढ़ाने का फैसला लिया गया है। सरकारी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ाकर 7 फीसदी कर दिया गया है। बिहार में सरकारी कर्मचारियों को पहले 5 फीसदी महंगाई भत्ता मिल रहा था । यानि महंगाई भत्ता में दो फीसदी का इजाफा हुआ है। साथ ही जिन कर्मचारियों को छठा केंद्रीय वेतन आयोग के मुताबिक वेतन और पेंशन मिल रहा है उनका महंगाई भत्ता 139 फीसदी से बढ़ाकर 142 फीसदी कर दिया गया है और ये एक जनवरी 2018 से लागू होगा । जबकि पांचवें केंद्रीय वेतन आयोग के मुताबिक जिन सरकारी कर्मचारियों को सैलरी और पेंशन मिल रहा है । उनके महंगाई भत्ता में भी बढ़ोत्तरी किया गया है । पांचवें वेतन आयोग के मुताबिक जिन्हें वेतन या पेंशन मिल रहा है उनका महंगाई भत्ता 268 प्रतिशत से बढ़ाकर 274 प्रतिशत कर दिया गया है और ये भी एक जनवरी 2018 से लागू होगा।