
कोरोना संकट के बीच सताधारी पार्टी जेडीयू लगातार विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी है. वो इसे लेकर किसी तरह का कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहती है । ऐसे में जनता दल यूनाइटेड ने आगामी 16 जुलाई को अहम बैठक बुलाई है.
तीन पालियों में होगी बैठक
पार्टी में नंबर दो की हैसियत रखने वाले आरसीपी सिंह बैठक का नेतृत्व करेंगे. जिसमें पार्टी के सभी जिला अध्यक्षों, जिला संगठन प्रभारियों, क्षेत्रीय प्रभारियों के साथ-साथ विधानसभा प्रभारियों और प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्षों को इस बैठक में जोड़ा जाएगा. ये बैठक तीन पालियों में होगी.पहली पाली सुबह 10 बजे से लेकर 11 बजे तक,दूसरी पाली की बैठक 11:30 बजे से 12:30 बजे तक होगी. तीसरी पाली की बैठक 1 बजे से 2 बजे के बीच होगी
पहली पाली में कौन कौन जिले
पहली पाली सुबह 10 बजे से लेकर 11 बजे के बीच 11 जिलों की बैठक होगी. पहली पाली में पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, वैशाली, गोपालगंज, सीवान और सारण जिले से जुड़े पदाधिकारी भाग लेंगे.
दूसरी पाली में कौन कौन जिले
दूसरी पाली की बैठक 11:30 बजे से 12:30 बजे तक होगी. जिसमें 14 जिलों के पदाधिकारी जुड़ेंगे.. इनमें सुपौल, सहरसा, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, मधेपुरा, खगड़िया, बेगूसराय, समस्तीपुर, भागलपुर, बांका, जमुई और अररिया जिले के पदाधिकारी शामिल हैं
तीसरी पारी में कौन कौन जिले
तीसरी पाली की बैठक 1 बजे से 2 बजे के बीच होगी. इसमें 13 जिले के पार्टी पदाधिकारी हिस्सा लेंगे. तीसरी पाली में मुख्यत दक्षिण बिहार के जिले हैं. जैसे गया, औरंगाबाद, भोजपुर, पटना, नालंदा, जहानाबाद, अरवल, रोहतास, कैमूर, बक्सर, मुंगेर, लखीसराय, शेखपुरा ,नवादा के पदाधिकारी शामिल होंगे.
विधानसभा सम्मेलन की तैयारी
इसके बाद 18 जुलाई से लेकर 2 अगस्त के बीच होने वाली विधानसभा सम्मेलन को लेकर तैयारियों की समीक्षा की जाएगी. और 7 अगस्त को राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार वर्चुअल रैली को संबोधित करेंगे. आपको बता दें कि जेडीयू की तरफ से सभी बैठकें और विधानसभा वार सम्मेलन वर्चुअल मोड में ही कराया जा रहा है.
विपक्ष ने किया वार
कांग्रेस और आरजेडी ने जेडीयू की चुनाव तैयारियों पर वार किया है. विपक्षी नेताओं का कहना है कि इस संकट के दौरान सरकार चुनाव कराकर लोगों के जान से खेलने की कोशिश कर रही है. आरजेडी कोरोना संकट की वजह से चुनाव टालने की मांग कर रही है