दूसरे राज्य में फंसे लोगों को बिहार आने के लिए क्या करना होगा.. जानिए

0

अगर आप बिहार के रहने वाले हैं और रोजी रोजगार के चक्कर में या पढ़ाई के लिए दूसरे राज्य गए हैं और लॉकडाउन की वजह से वहां फंस गए हैं और अब वापस बिहार आना चाहते हैं . या आपका कोई रिश्तेदार वापस आना चाहता हैं तो ये खबर आपके लिए है. क्योंकि राज्यवार आपको बताएंगे कि अगर आपको बिहार आने के लिए क्या करना होगा

मध्य प्रदेश में फंसे लोगों के लिए
अगर आप मध्य प्रदेश के किसी भी शहर- गांव या कस्बे में फंसे हैं और वापस बिहार आना चाहते हैं तो आपको https://mapit.gov.in/covid-19/ को लॉगिन करना होगा । लॉगिन करने पर दो कॉलम लिखा दिखाई देगा. एक ई पास के लिए है और दूसरा प्रवासी मजदूरों के लिए है. इसमें आपको प्रवासी मजदूरों वाले को क्लिक करना होगा और सारी जानकारी देनी होगी. जिसके बाद आपको स्पेशल बस या ट्रेन के जरिए भेजने की व्यवस्था की जाएगी.

गुजरात में फंसे लोगों के लिए
अगर आप गुजरात के किसी भी शहर- गांव या कस्बे में फंसे हैं और वापस बिहार आना चाहते हैं तो आपको https://www.digitalgujarat.gov.in/loginapp/CitizenLogin.aspxको लॉगिन करना होगा ।इसके बाद एक लिंक आएगा कि दूसरे राज्य जाने के लिए पास चाहिए.. आपको इसे ही क्लिक करना होगा.. फिर आपको सारी जानकारी देनी होगी. जिसके बाद आपको स्पेशल बस या ट्रेन के जरिए भेजने की व्यवस्था की जाएगी.

पंजाब में फंसे लोगों के लिए
अगर आप पंजाब के किसी भी शहर- गांव या कस्बे में फंसे हैं और वापस बिहार आना चाहते हैं तो आपको https://covidhelp.punjab.gov.in को लॉगिन करना होगा।इसके दो कॉलम खुलेगा। जिसमें एक में लिखा होगा कि आप पंजाब से बाहर जाना चाहते हैं. आपको उस पर क्लिक करना होगा. फिर आपको सारी जानकारी देनी होगी. जिसके बाद आपको स्पेशल बस या ट्रेन के जरिए भेजने की व्यवस्था की जाएगी.

मुंबई और महाराष्ट्र में फंसे लोगों के लिए
अगर आप मुंबई या महाराष्ट्र के किसी दूसरे शहर- गांव या कस्बे में फंसे हैं और वापस बिहार आना चाहते हैं तो आपको https://covid19.mhpolice.in को लॉगिन करना होगा। जिसमें आपको ई पास वाले कॉलम को क्लिक करना होगा। फिर आपको सारी जानकारी देनी होगी. जिसके बाद आपको स्पेशल बस या ट्रेन के जरिए भेजने की व्यवस्था की जाएगी.

राजस्थान में फंसे लोगों के लिए
अगर आप जयपुर कोटा या राजस्थान के किसी दूसरे शहर- गांव या कस्बे में फंसे हैं और वापस बिहार आना चाहते हैं तो आपको
https://emitraapp.rajasthan.gov.in/emitraApps/covid19MigrantRegistrationService को लॉगिन करना होगा। जिसके बाद जावक यानि राजस्थान के बाहर जाने वाले कॉलम को क्लिक करें फिर आगे का डिटेल भरें. जिसके बाद आपको स्पेशल बस या ट्रेन के जरिए भेजने की व्यवस्था की जाएगी.

चेन्नई या तमिलनाडु में फंसे लोगों के लिए
अब बात तमिलनाडू में फंसे प्रवासी मजदूरों और छात्रों की.. अगर आप चेन्नई या राजस्थान के किसी दूसरे शहर- गांव या कस्बे में फंसे हैं और वापस बिहार आना चाहते हैं तो आपको http://tnepass.tnega.gov.in को लॉगिन करना होगा और आपको अपना पूरा डिटेल्स भरना होगा

हरियाणा में फंसे लोगों के लिए
अब बात हरियाणा में फंसे प्रवासी मजदूरों और छात्रों की.. अगर आप गुरुग्राम या हरियाणा के किसी दूसरे शहर- गांव या कस्बे में फंसे हैं और वापस बिहार आना चाहते हैं तो आपको  https://edisha.gov.in/eForms/MigrantService को लॉगिन करना होगा और आपको अपना पूरा डिटेल्स भरना होगा

बेंगलुरु या कर्नाटक में फंसे लोगों के लिए
इसी तरह बेंगलुरु या कर्नाटक के दूसरे शहरों में फंसे लोगों को https://sevasindhu.karnataka.gov.in/Sevasindhu/English पर क्लिक करना होगा और आपको अपना डिटेल भरना होगा

उत्तराखंड में फंसे लोगों के लिए
इसी तरह देहरादून और उत्तराखंड के दूसरे शहरों में फंसे लोगों को http://dsclservices.org.in/uttarakhand-migrant-registration.php पर क्लिक करना होगा और आपको अपना डिटेल भरना होगा

ओडिशा में फंसे लोगों के लिए
इसी तरह भुवनेश्वर और ओडिशा के दूसरे शहरों में फंसे लोगों को  https://covid19regd.odisha.gov.in/ पर क्लिक करना होगा और आपको अपना डिटेल भरना होगा

हिमाचल प्रदेश में फंसे लोगों के लिए
इसी तरह शिमला और हिमाचल प्रदेश के दूसरे शहरों में फंसे लोगों को http://covidepass.hp.gov.in/ पर क्लिक करना होगा और आपको अपना डिटेल भरना होगा

Load More Related Articles
Load More By Nalanda Live
Load More In खास खबरें

Leave a Reply

Check Also

किसान के बेटे ने किया कमाल.. 3 करोड़ का पैकेज

कौन कहता है आसमान में सूराख नहीं हो सकता .. बस तबीयत से पत्थर तो उछालो दोस्तों.. बक्सर के …