
बिहार के एक और सांसद कोरोना संक्रमण की चपेट में आ गये हैं. एलजेपी के सांसद चंदन सिंह कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं. नवादा के सांसद चंदन सिंह के साथ साथ उनका पूरा परिवार कोरोना संक्रमित पाया गया है.
रामविलास पासवान ने जतायी चिंता
लोक जनशक्ति पार्टी के सांसद चंदन सिंह के कोरोना पॉजिटिव पाये जाने के बाद केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान ने चिंता जतायी है. रामविलास पासवान ने उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की है.
लोक जनशक्ति पार्टी के सांसद श्री चंदन सिंह जी के सपरिवार कोरोना संक्रमित होने की खबर से चिंतित हूं। ईश्वर जल्द आप सभी को स्वस्थ्य करें यही प्रार्थना करता हूं। @ChandanSinghMP
— Ram Vilas Paswan (@irvpaswan) August 2, 2020