नालंदा में एक और मिला कोरोना पॉजिटिव मरीज.. बिहार में कुल 85 मरीज

0

बिहार में कोरोना वायरस (Coronavirus) मरीजों की संख्‍या में लगातार इजाफा हो रहा है. सूबे में दो और कोरोना मरीज में पॉजिटिव पाए गए है. जिसमें नालंदा में 17 वर्षीय मरीज में पॉजिटिव की पुष्टि हुई है, वहीं बेगूसराय का एक 42 वर्षीय व्यक्ति भी पॉजिटिव पाया गया है. इसके साथ ही राज्‍य में अब तक 85 पॉजिटिव केस सामने आ चुके हैं. जिसमें सबसे ज्यादा 29 मरीज सीवान से हैं

बिहार में कोरोना से अब तक दो की मौत
पटना में शुक्रवार को कोरोना के पॉजिटिव मरीज की मौत हो गई है. इस मौत के साथ ही बिहार में कोरोना वायरस से मरने वाले मरीजों की संख्या 2 हो गई है. वैशाली के 35 वर्षीय कोरोना पीड़ित की पटना के एम्स में मौत हो गई. राज्य में पहली मौत भी पटना एम्स में ही हुई थी जो मुंगेर का रहने वाला था.

अब तक बिहार में कोरोना की जिलावार स्थिति
सीवान- 29
मुंगेर- 17
बेगूसराय- 9
नालंदा- 7
पटना-6
गया-5
नवादा-3
गोपालगंज- 3
बक्सर- 2
सारण- 1
लखीसराय- 1
भागलपुर- 1
वैशाली- 1

देश में 14,352 लोग संक्रमित, 486 की मौत
देश में कोरोना वायरस संक्रमण के चलते देश भर में अब तक कुल 486 लोगों की जान जा चुकी है, जबकि संक्रमण के नये मामले सामने आने से ये आंकड़ा बढ़ कर 14,352 पहुंच गया. जबकि 2041 लोगों को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई.

Load More Related Articles
Load More By Nalanda Live
Load More In खास खबरें

Leave a Reply

Check Also

बिहार सरकार का बड़ा फैसला, ऑटो-बस में अश्लील गाने बजाया तो..

बिहार में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर नीतीश सरकार ने बड़ा और कड़ा कदम उठाया है. अब बस, ऑटो,…