नालंदा में 10 ठिकानों पर NIA की छापेमारी.. ज्वेलरी शॉप और गन हाउस पर कार्रवाई

0

नालंदा जिला में NIA की बड़ी कार्रवाई हुई है.. राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) और बिहार ATS ने नालंदा जिला में 6 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की है.. बताया जा रहा है कि ये पूरी छापेमारी मोहम्मद परवेज की गिरफ्तारी के बाद मिली सुराग के बाद हुई है..

बिहारशरीफ में कहां हुई रेड
बिहारशरीफ में पहली छापेमारी लहेरी थाना क्षेत्र के पीके गन हाउस एंड संस में हुई.. जहां सुबह 4 बजे ही NIA और बिहार ATS की टीम पहुंची और 7 घंटे तक दुकान की तलाश ली गई.. गन हाउस के दस्तावेजों और स्टॉक की बारीकी से जांच की गई.. NIA की टीम कुछ दस्तावेज भी अपने साथ ले गई

दुकानदार ने क्या कहा
गन शॉप चलाने वाले राम प्रवेश कुमार के भाई मुकेश वर्मा ने बताया कि उनके भाई 1995 से गन की दुकान चला रहे हैं। वो सोने चांदी की दुकान चलाते हैं। पटना से जो टीम आई थी वो 315 बोर की गोली खोज रही थी. जिसे वो नहीं बेचते हैं.. टीम अपने साथ घर के सभी मोबाइल, फोन, हार्ड डिस्क, सीसीटीवी का डीवीआर और अन्य कागजात लेकर गई

और कहां-कहां छापेमारी
बिहार शरीफ के पीके गन हाउस के अलावा मिर्जापुर, इस्लामपुर और राममूर्ति में भी छापेमारी हुई। चीकसौरा थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव में भी छापेमारी की गई. इसके अलावा हिलसा थाना क्षेत्र के राममूर्ति नगर में रेड की गई। ये दोनों ठिकाने सत्येंद्र प्रसाद नाम के शख्स के हैं, जिसका नाम हथियारों की खरीद-फरोख्त में आया है। सत्येंद्र प्रसाद के पड़ोसियों का कहना है कि सत्येन्द्र आर्म्स एक्ट के मामले में फिलहाल जेल में बंद है।

महादेव बीघा में रेड
महादेव बीघा गांव में वासुदेव यादव के बेटे सोनू कुमार के घर सुबह 5 बजे टीम ने दस्तक दी। सोनू कुमार ने बताया कि टीम ने हथियार होने की गुप्त सूचना की बात कहकर पूरे घर की तलाशी ली। घर का कोना-कोना खंगालने के बाद टीम को वहां से कोई अवैध हथियार या संदिग्ध सामान बरामद नहीं हुआ। हालांकि, जांच टीम पूछताछ के आधार पर एक मोबाइल फोन अपने साथ ले गई है।

बालमत बीघा में छापेमारी
वहीं, दूसरी छापेमारी बगल के गांव बालमत बीघा में रामस्वार्थ प्रसाद के घर हुई। घर मे जब सभी सो रहे थे तभी स्पेशल टीम ने घेराबंदी कर तलाशी शुरू की। करीब 4 घंटे तक चली इस लंबी प्रक्रिया में घर के अंदर और बाहर सघन जांच की गई। यहां से भी किसी प्रकार की अवैध सामग्री नहीं मिली है, लेकिन टीम ने एक मोबाइल फोन जब्त किया है। गौरतलब है कि रामस्वार्थ प्रसाद के तीन पुत्रों में से एक पुलिस विभाग में कार्यरत है।

कौन है परवेज आलम
इस पूरी छापेमारी की तार मोहम्मद परवेज आलम की गिरफ्तारी से जोड़ा जा रहा है. 4 महीने पहले मोहम्मद परवेज आलम की गिरफ्तारी हुई थी… उसके पास से 1300 कारतूस से मिले थे। जिसमें AK-47 की 153 गोलियां और दूसरे गन की बुलेट्स थीं। वो बिहारशरीफ के लहेरी थाना क्षेत्र के सोहनकुंआ में एक फ्लैट किराए पर ले रखा था, जिसका इस्तेमाल हथियारों की खरीद-बिक्री के लिए करते थे। पुलिस ने चाइना मेड पिस्टल और एके-47 के कारतूस बरामद किए हैं।

Load More Related Articles
Load More By Nalanda Live
Load More In खास खबरें

Leave a Reply

Check Also

किसान के बेटे ने किया कमाल.. 3 करोड़ का पैकेज

कौन कहता है आसमान में सूराख नहीं हो सकता .. बस तबीयत से पत्थर तो उछालो दोस्तों.. बक्सर के …