नालंदा में कोरोना का कहर.. प्रोफेसर और पंचायत सचिव की मौत

0

नालंदा जिला में कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ता जा रहा है. जिले में कोरोना के 100 नए मरीज मिले हैं. साथ ही एक प्रोफेसर समेत दो लोगों की मौत हो गई है. जिसके बाद मरने वालों का आंकड़ा 30 के पार पहुंच गया है.

पंचायत सचिव की मौत
अजयपुर-नीरपुर पंचायत के पंचायत सचिव अनिल कुमार पटेल की कोरोना से मौत हो गई है. वे पिछले 10 दिनों से पावापुर के विम्स में भर्ती थे. जहां उनका इलाज चल रहा था. वे बिहारशरीफ के नाला रोड के रहने वाले थे. बताया जा रहा है कि वे करीब एक साल से नूरसराय प्रखंड में पंचायत सचिव के रूप में कार्यरत थे। उनके निधन पर बीडीओ और सीओ ने शोक जताया।

प्रोफेसर की मौत
मगध महाविद्यालय चंडी के जन्तु विज्ञान के प्रोफेसर डा. रंजन कुमार की भी कोरोना से मौत हुई है. वे पटना जिला के रहने वाले थे. साथ ही कोरोना संक्रमण के बाद उनका पटना में ही इलाज चल रहा था

100 नए मरीज मिले
नालंदा जिला में शनिवार को 100 नये मरीज मिलने के बाद संक्रमितों की संख्या 2350 हो गयी है। प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक 40 वीटीएम, एक एटीएम, और 79 एंटीजन जांच में पॉजिटिव की पहचान हुई है। संक्रमितों में डीएचएस के जिला अनुश्रवण एवं मूल्यांकण पदाधिकारी नगरनौसा और रहुई पीएचसी से स्वास्थ्यकर्मी के अलावा बिहार पुलिस अकादमी राजगीर के शामिल हैं।

Load More Related Articles
Load More By Nalanda Live
Load More In खास खबरें

Leave a Reply

Check Also

किसान के बेटे ने किया कमाल.. 3 करोड़ का पैकेज

कौन कहता है आसमान में सूराख नहीं हो सकता .. बस तबीयत से पत्थर तो उछालो दोस्तों.. बक्सर के …