नालंदा-पटना समेत RJD के कई जिलाध्यक्षों की कुर्सी जाना तय… नई लिस्ट तैयार

0

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले राष्ट्रीय जनता दल संगठन को मजबूत करने में जुट गई है । इसके तहत कई जिलों के जिलाध्यक्षों पर गाज गिरना तय माना जा रहा है । बताया जा रहा है कि करीब दो दर्जन जिलाध्यक्षों की कुर्सी पर खतरा मंडरा रहा है उमसें नालंदा और पटना के जिलाध्यक्ष भी शामिल हैं .

5 फरवरी को आएगी नई लिस्ट
राष्ट्रीय जनता दल कल यानि 5 फरवरी को अपने सभी जिला अध्यक्षों के नाम का ऐलान करेगा. इस बात का एलान खुद पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने किया है । बताया जा रहा है कि राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद ने जिलाध्यक्षों के नई सूची पर मुहर लगा दी है .

किन किन जिलाध्यक्षों की कुर्सी जा सकती है
सू्त्रों के मुताबिक आरजेडी 50 में से करीब 24 जिलाध्यक्षों को बदलेगी। बताया जा रहा है कि जो कम से कम 2 बार से जिला अध्यक्ष बन रहे हैं.उनकी कुर्सी जानी तय है.
नालंदा – मोहम्मद तारिक हुमायूं
पटना -देवमुनि सिंह यादव
पटना महानगर – महताब आलम
पूर्वी चंपारण- सुरेश यादव
गोपालगंज- रियाज उल हक
शिवहर- सुमित कुमार
मधुबनी- राम बहादुर यादव
किशनगंज- इंतिखाब आलम
कैमूर- मोहम्मद अजीमुद्दीन अंसारी
औरंगाबाद- कौलेश्वरी यादव
मुजफ्फरपुर महानगर- वसीम अहमद मुन्ना
समस्तीपुर- विनोद यादव
बेगूसराय- अशोक यादव
भोजपुर- हरिनारायण सिंह
जहानाबाद- मुजफ्फर हुसैन राही
अरवल- रामाशीष यादव
वैशाली- पंछी लाल राय

Load More Related Articles
Load More By Nalanda Live
Load More In खास खबरें

Leave a Reply

Check Also

बिहार सरकार का बड़ा फैसला, ऑटो-बस में अश्लील गाने बजाया तो..

बिहार में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर नीतीश सरकार ने बड़ा और कड़ा कदम उठाया है. अब बस, ऑटो,…