किन-किन जिलों के एसपी बदले गए.. जानिए

0

बिहार सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 17 जिलों के एसपी यानि पुलिस अधीक्षक का तबादला कर दिया है। ये फेरबदल महागठबंधन सरकार के टूटने के बाद एनडीए सरकार का सबसे बड़ा फेरबदल है। राज्य सरकार ने भागलपुर, मुजफ्फरपुर, गया और दरभंगा के एसएसपी का भी तबादला कर दिया है । हरपीत कौर को मुजफ्फरपुर का एसएसपी बनाया गया है तो वहीं मनोज कुमार को दरभंगा का और राजीव मिश्रा को गया का एसएसपी बनाया गया है । वहीं आशीष भारती को भागलपुर का नए एसएसपी बनाया गया है ।

किन-किन जिलों के एसपी बदले गए जानिए
जिला- पहले – अब
पूर्णिया- निशांत कुमार तिवारी- विशाल शर्मा
मुजफ्फरपुर- विवेक कुमार( सस्पेंड)- हरपीत कौर
भागलपुर- मनोज कुमार- आशीष भारती
दरभंगा- सत्यवीर सिंह- मनोज कुमार
गया- गरिमा मलिक- राजीव मिश्रा
नवादा- विकास बर्मन- हरिप्रसाथ
सीतामढ़ी- हरिप्रसाथ- विकास बर्मन
मधेपुरा- विकास कुमार- संजय कुमार
सहरसा- अश्विनी कुमार- राकेश कुमार
कैमूर- हरप्रीत कौर एसपी- मोहम्मद फरोगुद्दीन
रोहतास-मानव जीत सिंह ढिल्लो- सत्यवीर सिंह
वैशाली- राकेश कुमार- मानव जीत सिंह ढिल्लो
कटिहार- डा.एसएम जैन- विकास कुमार
किशनगंज- राजीव मिश्रा- कुमार आशीष
गोपालगंज- रवि रंजन कुमार- राशिद जमां
मुंगेर-आशीष भारती- गौरव मंगला
अरवल- दिलीप कुमार मिश्र- उमा शंकर प्रसाद

इसके अलावा पूर्णिया के एसपी निशांत कुमार तिवारी को बीएमपी का कमांडेंट बनाया गया है। तो वहीं अरवल के एसपी दिलीप कुमार मिश्र को कटिहार का रेल एसपी बनाया गया है।

इसे भी पढ़िए- किन 21 जिलों के डीएम बदले गए.. जानिए

Load More Related Articles
Load More By Nalanda Live
Load More In खास खबरें

Leave a Reply

Check Also

किसान के बेटे ने किया कमाल.. 3 करोड़ का पैकेज

कौन कहता है आसमान में सूराख नहीं हो सकता .. बस तबीयत से पत्थर तो उछालो दोस्तों.. बक्सर के …