
नालन्दा जिला में कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए एसपी निलेश कुमार ने चार थानेदारों को बदल दिया है। ये तबादला पटना पुलिस मुख्यालय की अनुमति के बाद हुआ है।
किसे कहाँ का थानेदार बनाया गया
गिरियक थाना की कमान इंस्पेक्टर सुबोध कुमार को मिली है। यह पूर्व में जिले के कई थानों के थानेदारी कर चुके हैं। गिरियक में कानून-व्यवस्था बनाए रखना, इनके लिए चुनौती होगी।
वहीं गिरियक के थानेदार अनिल कुमार को खुदागंज थाना का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है
पुलिस केंद्र में तैनात अनुज सिंह को पीर बिगहा ओपी की जिम्मेदारी दी गई। जबकि यहां तैनात रामकेश्वर पासवान को बिहार थाना में जेएसआई के पद पर तैनात किया गया है।