बेऊर जेल में खाना देखकर भड़के अनंत सिंह, जानिए खाने में क्या-क्या मिलेगा

0

खुद को छोटे सरकार कहलाने वाला बिहार का बाहुबली विधायक आज सलाखों के पीछे है. कभी हाथी और अजगर को जंजीरों में बांधकर रखने वाला आज खुद जंजीरों में बंधा है। बिहार पुलिस ने आखिरकार बाहुबली विधायक अनंत सिंह को सलाखों के पीछे पहुंचा ही दिया. जिस अनंत सिंह की कभी तूती बोलती थी आज खुद कैदी बना है ।

डिवीजन वार्ड में बंद है अनंत सिंह
बाढ़ कोर्ट ने अनंत सिंह को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत भेज दिया है। जिसके बाद अनंत सिंह को पटना के बेऊर जेल में रखा गया । जहां सूबे के कई कुख्यात अपराधी पहले से ही बंद हैं. मोकामा विधायक अनंत सिंह को बेउर जेल के डिवीजन वार्ड में रखा गया है. इस वार्ड में अनंत सिंह को एक चौकी, एक बेड, एक कुर्सी, एक टेबल और बिछावन दिया गया है.

अनंत सिंह ने सिर्फ पानी पिया
बेउर जेल के डिवीजन वार्ड में बंद करने से पहले अनंत सिंह का मेडिकल जांच करवाया गया. उसके बाद जेल प्रशासन ने अनंत सिंह को डिवीजन वार्ड में बंद कर दिया गया. वार्ड में अनंत सिंह को खाना दिया गया. लेकिन अनंत सिंह ने खाना खाने से मना कर दिया.

क्या मिलेगा खाना
अनंत सिंह को खाने में 300 ग्राम आटा से बनी 4 रोटियां, 300 ग्राम चावल, 150 ग्राम दाल और हरी सब्जी दिया गया, लेकिन विधायक ने जेल का खाना खाने से इंकार कर दिया. अनंत सिंह विधायक होने के नाते जेल प्रशासन से विशेष सुविधा की मांग कर रहे हैं, वहीं जेल के गेट पर अनंत सिंह के कुछ समर्थक दवा और कपड़ों के साथ दिखे.

Load More Related Articles
Load More By Nalanda Live
Load More In खास खबरें

Leave a Reply

Check Also

किसान के बेटे ने किया कमाल.. 3 करोड़ का पैकेज

कौन कहता है आसमान में सूराख नहीं हो सकता .. बस तबीयत से पत्थर तो उछालो दोस्तों.. बक्सर के …