
UPSC Exam Calendar 2020 New: UPSC (संघ लोक सेवा आयोग) ने वर्ष 2020 के लिए वार्षिक परीक्षा कैलेंडर को संशोधित (revised) किया है. कैलेंडर में 2020 में होने वाली सिविल सेवा परीक्षा (IAS), CDS, NDA, आदि जैसे UPSC द्वारा आयोजित महत्वपूर्ण परीक्षाओं की तारीखें शामिल हैं. आईएएस और अन्य उम्मीदवार परीक्षा की तारीखों की जांच कर सकते हैं ताकि उसी कार्यक्रम के अनुसार परीक्षाओं की तैयारी की जा सके. इसमें नोटिफिकेशन, एप्लिकेशन ओपनिंग और क्लोजिंग डेट और परीक्षा की अवधि भी शामिल है.
आयोग द्वारा जारी कैलेंडर के मुताबिक आने वाले साल यानी 2020 में UPSC सरकारी पदों पर भर्ती के लिए यूपीएससी 25 परीक्षाएं आयोजित करने वाला है. UPSC सिविल सेवा परीक्षा 31 मई 2020 को आयोजित होगी. साल 2020 की शुरुआत इंजीनियरिंग सर्विसेज प्रीलिमिनरी एग्जाम के साथ होगी. यह परीक्षा 5 जनवरी 2020 को होगी.
इंडियन फॉरेस्ट सर्विसेज (IFS) परीक्षा 31 मई को आयोजित होगी. IFS, IAS परीक्षाओं के लिए आवेदन की प्रक्रिया 12 फरवरी को शुरू हो जाएगी और 3 मार्च 2020 को समाप्त हो जाएगी. जनवरी में तीन परीक्षाएं होंगी. इसमें इंजीनियरिंग सर्विसेज प्रीलिम्स, कम्बाइंड जीयोसाइंटिस्ट (प्रारंभिक) और UPSC RT परीक्षा शामिल हैं.
साल 2020 में 5 जनवरी को होने जा रही इंजीनियरिंग सेवा प्रारंभिक परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 25 सितंबर 2019 को शुरू हो जाएगी. जनवरी में दूसरी परीक्षा होगी कम्बाइंड जीयो-साइंटिस्ट(प्रारंभिक) की. कम्बाइंड जीयो-साइंटिस्ट(प्रारंभिक) परीक्षा 19 जनवरी को आयोजित होगी. इसी तारीख को UPSC RT परीक्षा भी होने वाली है.आयोग के कैलेंडर के अनुसार UPSC CDS परीक्षा का नोटिफिकेशन अक्टूबर में जारी होगा. देखें कैलेंडर-

नंबर 25. Reserved for UPSC RT/EXAM- 20.12.2020 (SUNDAY)- 1 DAY
UPSC Exam Calendar 2020: ऐसे डाउनलोड करें
1. आयोग की आधिकारिक वेबसाइट https://upsc.gov.in/ पर जाएं.
2. नीचे की ओर स्क्रॉल करें और आपको होमपेज पर न्यूज टिकर दिख जाएगा.
3. उसमें “Annual Calendar 2020” पर क्लिक करें.
4. परीक्षा का कैलेंडर एक pdf फॉर्म में नये पेज पर खुलेगा.
5. उसे सेव करें और भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए इसका एक प्रिंटआउट भी ले लें.