
नालंदा जिला में ट्रेन की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई. जबकि दूसरी घायल है । उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है ।
कहां हुआ हादसा
हादसा फतुहां-हिलसा रोड पर डियावां रेलवे हाल्ट के पास हुआ. जहां रेलवे क्रॉसिग पार करते वक्त स्कूटी पर सवार दो महिलाएं ट्रेन की चपेट में आ गई। जिसमें एक महिला की मौत हो गई. जबकि दूसरे की हालत गंभीर है। इलाज के पीएमसीएच में भर्ती कराया गया है.
मृतका की पहचान हुई
मृतका की पहचान पटना के बुद्धा कालोनी के रहने वाले धन्नु यादव की बेटी बिन्दु कुमारी के रुप में हुई है। वहीं गंभीर रूप से घायल सूरज कुमार की पत्नी वंदना देवी हैं. जो पटना के महेन्द्रू की रहने वाली है। दोनों महिला स्कूटी पर सवार होकर अपने रिश्तेदार सुरेन्द्र प्रसाद के घर रूपसपुर जा रही थी।
अचानक बंद हो गई स्कूटी
बताया जा रहा है कि फतुहां इसलामपुर पैसेंजर ट्रेन इसलामपुर से फतुहा की ओर जा रही थी। तभी रेलवे क्रांसिग पार करते समय स्कूटी अचानक बंद हो गई। इसी दौरान तेज गति से आ रही ट्रेन की चपेट में आ गई। इस घटना में स्कूटी करीब सौ गज की दूरी पर जा गिरी। घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष अवधेश कुमार ने जख्मी महिला को स्कॉट कर पीएमसीएच पहुंचाया।
मानवरहित फाटक नहीं होने से हादसा
गांव वालों के मुताबिक मानवरहित फाटक नहीं होने की वजह से अक्सर लोग ट्रेन के आने के बाद पार हो जाते हैं। जिसके कारण कई बार इस तरह की घटनाएं हो चुकी है।स्थानीय लोगों ने इस घटना के बाद रेल विभाग के प्रति आक्रोश जताया है।
Posted by Nalanda Live on Saturday, November 23, 2019