Breaking News: गैंगरेप के बाद जिंदा जलाने वाले चारों आरोपियों का एनकाउंटर

0

हैदराबाद में महिला डॉक्टर से गैंगरेप और उसके बाद जलाने के चारों आरोपियों को पुलिस ने मार गिराया है । बताया जा रहा है कि पुलिस ने क्राइम के रीक्रिएशन के लिए चारों आरोपियों को घटनास्थल पर लेकर गई थी. जहां उनका एनकाउंटर कर दिया गया है । घटनास्थल पर पुलिस के आला अधिकारी पहुंच चुके हैं।

भागने की कोशिश की- पुलिस
हैदराबाद शादनगर में वेटनरी डॉक्टर से गैंगरेप और हत्या के केस में पुलिस ने चारों आरोपियों शिवा, नवीन, केशवुलू और मोहम्मद आरिफ को पुलिस रिमांड में रखा था। बताया जा रहा है कि पुलिस जांच के लिए चारों को उस फ्लाइओवर के नीचे लेकर गई थी, जहां उन्होंने पीड़िता को आग के हवाले किया था। वहां क्राइम सीन को रीक्रिएट किया जा रहा था। इसी बीच चारों ने भागने की कोशिश की।

मुठभेड़ में ढेर
इस पर पुलिस ने प्रतिक्रिया करते हुए गोलियां चलाईं और मुठभेड़ में चारों को ढेर कर दिया। बता दें कि हैवानियत भरे इस कांड के बाद से देश भर में उबाल था और चारों को फांसी दिए जाने की मांग उठ रही थी। जहां इन आरोपियों को लेकर जाया गया, इन्होंने रेप के बाद के डॉक्टर की हत्या करके शव को वहीं जलाया था।

मदद के बहाने बनाया शिकार
बता दें कि 27 नवंबर की रात 27 साल की जानवरों की डॉक्टर को इन दरिंदो ने अपनी हैवानियत का शिकार बनाया था। शराब पीते हुए आरोपियों ने डॉक्टर को स्कूटी पार्क करते हुए देखा था और यह दुस्साहसी प्लान बना लिया था। स्कूटी की हवा निकालकर पहले मदद का बहाना किया और फिर मोबाइल छीन लिया।

जिंदा जलाया था
इसके बाद चारों आरोपियों ने डॉक्टर के साथ बारी-बारी से दरिंदगी की और गला दबाकर हत्या कर दी। ये यहीं नहीं रुके। हत्या के बाद शव को ट्रक में रखकर टोल बूथ से करीब 25 किलोमीटर दूर एक ओवरब्रिज के नीचे फेंक दिया और फिर पेट्रोल-डीजल छिड़कर आग के हवाले कर दिया। सुबह एक दूध बेचने वाले ने जले हुए शव को देखकर पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद इस हैवानियत के बारे में पता चला।

Load More Related Articles
Load More By Nalanda Live
Load More In खास खबरें

Leave a Reply

Check Also

नालंदा में 10 ठिकानों पर NIA की छापेमारी.. ज्वेलरी शॉप और गन हाउस पर कार्रवाई

नालंदा जिला में NIA की बड़ी कार्रवाई हुई है.. राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) और बिहार ATS ने …