
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की को बड़ा झटका लगा है । वाल्मिकीनगर से जदयू सांसद सांसद बैद्यनाथ प्रसाद महतो का निधन हो गया। उन्होंने दिल्ली के एम्स में अंतिम सांस ली। वे काफी दिनों बीमार थे और दिल्ली एम्स में उनका इलाज चल रहा था।
राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर
जैसे ही जेडीयू सांसद बैद्यनाथ महतो के निधन की खबर सामने आई . वैसे ही राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर छा गयी. साथ ही उनके संसदीय क्षेत्र के लोग भी गम में डूब गए हैं। महतो राजनीतिक जीवन में दो बार सांसद और तीन बार विधायक रहे थे।
बैंक की नौकरी छोड़कर राजनीति में आए थे
बैद्यनाथ महतो दो बार वाल्मिकीनगर लोकसभा क्षेत्र से जेडीयू सांसद थे. वे बैंक की नौकरी छोड़कर राजनीति में किस्मत आजमाया था. बैद्यनाथ महतो बेतिया में 1992 से लेकर 1995 तक राष्ट्रीय सहकारी बैंक में मैनेजर के पद पर तैनात थे। इसके बाद राजनीति का रुख किया.
पहली बार 2000 में विधायक बने
बैद्यनाथ महतो साल 2000 में पहली बार नौतन विधानसभा क्षेत्र से विधायक बने। वे तीनों बार नौतन विधानसभा क्षेत्र से विधायक बने.
बिहार सरकार में मंत्री भी बने
दो बार सांसद रहने वाले बैद्यनाथ महतो तीन बार विधायक भी रहे थे।उन्होंने तीनों बार नौतन विधानसभा से जीत दर्ज की थी। वे 2005 से 2008 तक बिहार सरकार में ग्रामीण विकास विभाग के मंत्री भी रहे थे।
दो बार सांसद बने
बैद्यनाथ प्रसाद महतो का जन्म दो जून 1947 में हुआ था। पश्चिमी चंपारण जिले में जन्म लेने वाले महतो राजनेता के तौर पर वर्ष 2009 में लोकसभा पहुंचे थे। इसके बाद वे फिर 2019 में वाल्मीकिनगर लोकसभा क्षेत्र से जदयू के टिकट पर चुनाव जीते और सांसद बने। उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार शाश्वत केदार को पराजित किया था।