
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का आज जन्मदिन है. इस मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बधाई देने वालों का तांता लगा है । लेकिन आरजेडी नेता तेजस्वी यादव के ट्वीट से सूबे की सियासत एक बार फिर गरमा गई है । तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार को अपना अभिभावक बताया है ।
तेजस्वी के ट्वीट में क्या लिखा
तेजस्वी यादव ने अपने ट्वीट में लिखा कि ‘आदरणीय अभिभावक श्री नीतीश कुमार जी को जन्मदिवस की शुभ मंगलकामनाएं. ईश्वर से प्रार्थना है कि आप आत्मसम्मान और स्वाभिमान के साथ आगे बढ़ते हुए स्वस्थ और दीर्घायु रहें. जन्मदिवस के शुभअवसर पर बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिलाने और बेरोज़गारी हटाने की हमारी लड़ाई में सहयोग अपेक्षित है.’
आदरणीय अभिभावक श्री नीतीश कुमार जी को जन्मदिवस की शुभ मंगलकामनाएँ।ईश्वर से प्रार्थना है कि आप आत्मसम्मान और स्वाभिमान के साथ आगे बढ़ते हुए स्वस्थ और दीर्घायु रहे।
जन्मदिवस के शुभअवसर पर बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिलाने व बेरोज़गारी हटाने की हमारी लड़ाई में सहयोग अपेक्षित है।
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) February 29, 2020
दो बार हो चुकी है अकेले में मुलाकात
आपको बता दें कि बिहार विधानसभा के बजट सत्र (Budget Session of Bihar Assembly) के दौरान तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात कर राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (NRC) को लागू नहीं कराने तथा राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर (NPR) को साल 2010 के पुराने प्रावधानों के आधार पर ही स्वीकार करने का प्रस्ताव पारित करने का आग्रह किया। इसके बाद जनता दल यूनाइटेड (JDU) के समर्थन से यह प्रस्ताव सर्वसम्मति से विधानसभा में पास हो गया। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के कई नेताओं ने इसके लिए जेडीयू के विरोध में बयान दिए। बीजेपी एनआरसी के पक्ष में रही है। इस दौरान जेडीयू व आरजेडी के बीच नजदीकियों की चर्चा भी रही। दोनों नेताओं के बीच अकेले में मुलाकात लेकर भी कई तरह के कयास भी लगाए जा रहे हैं