बिहार में प्राथमिक शिक्षकों की हड़ताल खत्म, किन-किन मुद्दों पर बनी बात

0

बिहार में प्राथमिक शिक्षकों ने आखिरकार अपनी हड़ताल वापस ले ली है. इसे लेकर शिक्षा विभाग और शिक्षकों में आपसी सहमति बन गई है. इसके लिए लिए दो मुद्दों पर बात बन गई है.

कार्रवाई नहीं होगी
शिक्षा विभाग और शिक्षक संघ संघर्ष समन्वय के बीच मुख्य रूप से कुछ मुद्दों पर चर्चा हुई. इसमें सबसे महत्वपूर्ण यह है कि प्राथमिक शिक्षकों पर हुई दंडात्मक कार्रवाई को शिक्षा विभाग वापस लेगा. सूत्रों की मानें तो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निर्देश पर हड़ताल खत्म करने की कवायद शुरू की गई.

वेतन का होगा भुगतान
शिक्षक और सरकार के बीच ये भी सहमति बनी है कि प्राथमिक शिक्षकों को हड़ताल अवधि का वेतन भी दिया जाएगा. आपको बता दें कि बिहार में माध्यमिक शिक्षक संघ के बैनर तले ये हड़ताल 25 फरवरी से चली आ रही थी जो आखिरकार खत्म हो गई है.

प्रारंभिक शिक्षकों की भी चल रही हड़ताल
आपको बता दें कि प्राथमिक शिक्षकों की हड़ताल खत्म हो गई है लेकिन प्रारंभिक शिक्षक अभी भी हड़ताल पर हैं. प्रारंभिक शिक्षकों की हड़ताल 17 फरवरी से ही राज्य में चल रही है. लेकिन अब कयास लगाए जा रहे हैं कि प्राथमिक शिक्षकों द्वारा हड़ताल वापस लिए जाने के बाद प्रारंभिक शिक्षक भी हड़ताल वापस ले लेंगे.

Load More Related Articles
Load More By Nalanda Live
Load More In खास खबरें

Leave a Reply

Check Also

किसान के बेटे ने किया कमाल.. 3 करोड़ का पैकेज

कौन कहता है आसमान में सूराख नहीं हो सकता .. बस तबीयत से पत्थर तो उछालो दोस्तों.. बक्सर के …