प्रवासी मजदूरों की मदद के नाम पर जन अधिकार पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व सांसद पप्पू यादव ने दिल्ली के ओखला में सैकड़ों की भीड़ जुटाई. जहां सोशल डिस्टेंसिंग की जमकर धज्जियां उड़ाई गई. ओखला रोड पर 200 से 250 लोग जमा हो गए और बिहार सरकार का विरोध करने लगे. इन लोगों का कहना था कि उनकी घर वापसी के इंतजाम कराए जाएं.
मजदूरों के पास पैसे नहीं
ये सारे प्रवासी मजदूर बिहार से हैं और इनके पास पैसे नहीं हैं. इतना ही नहीं इनके पास खाने के लिए भी पैसे नहीं हैं. इन मजदूरों की जिद है कि इन्हें इनके बिहार जल्द से जल्द भेजा जाए, क्योंकि अब इनके पास पैसे नहीं हैं. बिहार सरकार इनके लिए कोई व्यवस्था करे. मकान मालिक किराया मांग रहे है, जहां काम करते थे वहां से भी पैसे नहीं मिल रहे.

नीतीश सरकार पर हमला
जन अधिकार पार्टी के अध्यक्ष पप्पू यादव ने सैकड़ों मजदूरों को जमाकर नीतीश सरकार पर हमला बोला. उन्होंने कहा कि वे उन सबको घर पहुंचाने की व्यवस्था करेंगे. पप्पू यादव ने कहा कि बिहार के एक-एक मजदूरों को घर ले जाया जाएगा. अगर सरकार के पास रेलवे का किराया नहीं है तो वो किराया देने के लिए तैयार हैं.
सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जी उड़ी
इस दौरान पप्पू यादव कोरोनावायरस के खतरे को भूल गए और एक बड़ी भीड़ जुटा कर गरीबों की जान संकट में डाल दी. हालांकि बाद में पप्पू यादव के एलान के बाद मजदूर वहां से हट गए