नालंदा समेत बिहार में मिले 112 नए मरीज.. कुल संख्या 1145 हुई

0

बिहार में कोरोना मरीजों की तादाद लगातार बढ़ती जा रही है. बिहार में शनिवार को कोरोना के 112 नए मरीज मिले हैं. जिसके बाद मरीजों की संख्या बढ़कर 1145 हो गई है ।

नालंदा में मिला नया मरीज
नालंदा जिला में कोरोना के एक नया मरीज मिला है । जिसके बाद जिले में कोरोना मरीजों की तादाद बढ़कर 67 हो गई है । स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक हिलसा में 32 साल का एक युवक कोरोना संक्रमित पाया गया है।

नवादा में मिले 9 मरीज
नवादा में भी कोरोना के 9 नए मरीज मिले हैं । नवादा में पुलिस लाइन में 4, मुफस्सिल में तीन और अकबर पुर में दो मरीज मिले हैं. 9 मरीजों में 8 पुरुष और एक महिला है। नए मरीजों के मिलने के बाद नवादा में मरीजों की कुल तादाद बढ़कर 34 हो गई है

शेखपुरा में मिले 9 मरीज
शनिवार को शेखपुरा जिला में कोरोना के 9 मरीज मिले हैं. जिसके बाद कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 22 हो गई है । शनिवार को जो मरीज मिले हैं। उसमें 7 अरियरी प्रखंड के हैं. जबकि एक शेखपुरा और एक बरबीघा प्रखंड का है। 9 मरीजों में 8 पुरुष और एक महिला है. बताया जा रहा है कि 9 मरीजों में से तीन हरियाणा से. 3 दिल्ली और तीन सूरत से आए थे.

Load More Related Articles
Load More By Nalanda Live
Load More In खास खबरें

Leave a Reply

Check Also

नालंदा में 10 ठिकानों पर NIA की छापेमारी.. ज्वेलरी शॉप और गन हाउस पर कार्रवाई

नालंदा जिला में NIA की बड़ी कार्रवाई हुई है.. राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) और बिहार ATS ने …