बिहार में 10 वीं बोर्ड( मैट्रिक) के नतीजे जारी, जानिए कौन बना टॉपर, पूरी डिटेल के साथ

0

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने 10वीं बोर्ड यानि मैट्रिक के नतीजे घोषित कर दिए हैं. बिहार के शिक्षा मंत्री कृष्णनंदन वर्मा ने बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर की मौजूदगी में रिजल्ट जारी किया.

80.59 फीसदी छात्र पास
बिहार में मैट्रिक में इस बार 80.59% छात्र पास हुए हैं. इस साल बिहार बोर्ड 10वीं की परीक्षा में कुल 14,94,071 छात्र बैठे थे, जिसमें 7,29,213 छात्र और 7,64,858 छात्राएं थे. इस बार कुल 4,03,392 छात्र फर्स्ट डिविजन में, 5,24,217 छात्र सेकेंड डिविजन में और 2,75,402 छात्र थर्ड डिविजन में पास हुए हैं.

हिमांशु राज ने किया टॉप
मैट्रिक की परीक्षा में रोहतास के रहने वाले हिमांशु राज ने टॉप किया है. हिमांशु राज ने मैट्रिक की परीक्षा में 500 में से 481 अंक हासिल किया है. यानि हिमांशु ने 10 वीं बोर्ड की परीक्षा में 96.20 फीसदी अंक प्राप्त कर पूरे राज्य में टॉप किया है ।

बिहार बोर्ड ने रचा इतिहास
रिजल्ट जारी करते ही बिहार ने इतिहास रच दिया. बिहार कोरोना काल में दसवीं और बारहवीं की बोर्ड परीक्षाओं के नतीजे जारी करने वाला देश का पहला राज्य बन गया है. बिहार बोर्ड की 10वीं की परीक्षा में 30 परसेंट अंक लाने वाला छात्र पास माना जाता है. इस लिहाज से छात्र के लिए हर विषय में कम से कम 30 अंक प्राप्त करना आनिवार्य है. बिहार बोर्ड के मुताबिक छात्र को अंग्रेजी और वैकल्पिक विषय को छोड़कर बाकि के सभी विषयों में पासिंग मार्क्स प्राप्त करना होगा.

इन वेबसाइट पर भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं:-
> Biharboardonline.bihar.gov.in
> Biharboard.online
> onlinebseb.in
> Bsebresult.online
> biharboardonline.com
> bsebssresult.com
> bsebinteredu.in
> indiaresults.com
> examresults.net
> results.gov.in

SMS भेजकर पाएं रिजल्ट

एसएमएस भेजकर बिहार बोर्ड का रिजल्ट पाने के लिए छात्रों को BSEB10 -space- ROLL NUMBER टाइप करके 56263 पर भेजना होगा. इसके बाद छात्रों को अपना रिजल्ट मिल जाएगा.

Load More Related Articles
Load More By Nalanda Live
Load More In खास खबरें

Leave a Reply

Check Also

किसान के बेटे ने किया कमाल.. 3 करोड़ का पैकेज

कौन कहता है आसमान में सूराख नहीं हो सकता .. बस तबीयत से पत्थर तो उछालो दोस्तों.. बक्सर के …