अभी और झुलसाएगी गर्मी, पारा 47 के पार.. अगले 5 दिनों का मौसम का हाल जानिए

0

कोरोना के कहर के बाद अब गर्मी और लू ने लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया है. मौसम के गरमाये मिजाज ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी है। पिछले चार दिनों के अंदर तापमान में 5 से 6 डिग्री की बढ़ोत्तरी हुई है। जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।

47 डिग्री के पार
बिहार में सबसे ज्यादा गर्मी गया में पड़ रही है. गया में तापमान 47 डिग्री के पार जा सकता है. साथ ही कहा जा रहा है कि गर्मी 48 डिग्री जैसा महसूस होगा. वहीं पटना में 42 डिग्री सेल्सियस, नालंदा में 44 डिग्री सेल्सियस तक अधिकतम तापमान जा सकता है. नवादा और शेखपुरा में भी प्रचंड गर्मी पड़ रही है

कहां कितना अधिकतम/ न्यूनतम तापमान
26 मई        27 मई       28 मई        29 मई     30 मई
गया-   47 /28   44 /28   40 /26    39 /27     36/26
पटना- 42 /27   40 /25    36/25     37 /26      34/26
नालंदा- 44 /28   40 /28    36 /25    36/27    34/26
नवादा-  44 /28    42 /28    39 /26     38/27    36/26
शेखपुरा- 44 /27   41 /25   36 /25   36/27     34/26

गुरुवार को हो सकती है बारिश
वेदर फोरकास्ट के अनुसार अभी गर्मी से राहत मिलने की संभावना नहीं दिख रही है। सूर्य देवता का तेवर अभी गर्म रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को राज्य के विभिन्न हिस्सों में बूंदाबांदी हो सकती है। एक पश्चिमी विक्षोभ हिमालय की तराई वाले क्षेत्रों में प्रवेश करेगा, जिसके कारण बादल छायेंगे और बूंदाबांदी होगी। वहीं इसके गर्मी के कारण नमी के वाष्पीकृत होने के कारण कहीं-कहीं बादल बनेंगे और बारिश होगी।

कब होती है हीट वेब (लू) की स्थिति
जब दिन का तापमान 45 डिग्री के ऊपर पहुंच जाता है और इसमें सामान्य से 4.6 डिग्री तक की वृद्धि होती है तो हीट वेब की स्थति बनती है।

लू से बचने के लिए क्या करें
शरीर को पूरी तरह से ढंककर रखें।
घर का बना हुआ भोजन करें।
बाहर खाने से परहेज करें।
ताजा खाना खाएं।
अपने साथ पानी की बोतल जरूर रखें।
बाहर निकलते समय सिर पर गमछा, स्टॉल या टोपी का प्रयोग करें।
छाता लेकर धूप में निकलें।
अधिक से अधिक पानी का सेवन करें।
मौसमी फल खाएं।
सूती कपड़ा का प्रयोग करें।

क्या न करें
शरीर को बिना पूरी तरह से ढंके घर से बाहर धूप में नहीं निकलें।
यदि कोई बहुत जरूरी काम नहीं है तो दिन में घर से बाहर निकलने से परहेज करें।
तेज गति से बाइक या साइकिल न चलायें। इससे लू लगने का खतरा बढ़ जाता है।
टंकी में जमा गर्म पानी या तेज गर्म पानी से नहीं नहायें।
अत्यधिक ठंडा पानी नहीं पियें।
बाजार में बिकने वाला जूस, पुदीना पानी व अन्य तरह के पेय पदार्थ और बाहर के तले भोजन से परहेज करें।

Load More Related Articles
Load More By Nalanda Live
Load More In खास खबरें

Leave a Reply

Check Also

योगी राज में मारा गया एक और माफिया.. कई जिलों में धारा 144 लगाई गई

कहा जाता है कि यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ माफिया के लिए काल हैं.. उनके राज में कोई…