
मुख्यमंत्री आवास में कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद स्वास्थ्य महकमा अलर्ट मोड में आ गया है. किसी भी इमरजेंसी से निपटने के लिए सीएम आवास में अस्थायी हॉस्पिटल बनाया गया है। जो वेंटिलेटर से युक्त है. साथ ही 6 डॉक्टर और तीन ए ग्रेड की नर्सों की तैनाती कर दी गयी है.
कौन कौन डॉक्टर की तैनाती हुई
बिहार के मुख्यमंत्री को कोरोना से बचाने के लिए सीएम आवास में अस्थायी हॉस्पीटल खोला गया है. डॉक्टरों और नर्सों की 24 घंटे तैनाती की गई है. इसके लिए तीन शिफ्ट बनाए गए हैं.जिसमें छह डॉक्टर और तीन नर्सें मौजूद रहेंगी. हर पाली में दो डॉक्टर और एक ए ग्रेड की नर्स तैनात रहेगी. सुबह 7 बजे से दिन के 2 बजे तक डॉक्टर आरडी सिंह, डॉ राकेश कुमार और नर्स सोनी सिंह की ड्यूटी रहेगी. वहीं दिन के 2 बजे से रात के 9 बजे तक डॉ राजन कुमार, डॉ विशाल वैभव और नर्स सोनम की तैनाती रहेगी. रात के नौ बजे से सुबह के सात बजे तक डॉ पंकज हंस, डॉ अरूण कुमार शर्मा और ए ग्रेड नर्स सुनील कुमार की ड्यूटी रहेगी.
Bihar: Patna Medical College issues an order to deploy six doctors, three nurses, and a ventilator at the official residence of Bihar CM Nitish Kumar, after Secretary of the Health Department directed the hospital to do so as a precautionary measure against #COVID19 pic.twitter.com/pFbxigIKdf
— ANI (@ANI) July 7, 2020
सीएम की भतीजी कोरोना पॉजिटिव
दरअसल, मुख्यमंत्री आवास में कोरोना का वेंटीलेटर युक्त अस्पताल खोलने का फैसला सीएम की भतीजी के कोरोना संक्रमित होने के बाद लिया गया है. इसके लिए आईसीयू से लेकर वेंटीलेटर जैसे सारे आधुनिक उपकरण सीएम आवास में भेज दिया गया है. सरकारी सूत्र बता रहे हैं कि ये सारे इंतजाम सिर्फ इसलिए किये जा रहे हैं ताकि अगर मुख्यमंत्री को संक्रमण का खतरा हो तो सारा इंतजाम घर पर ही मौजूद हो.
दो दिन पहले आई थी सीएम की रिपोर्ट
आपको बता दें कि बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद से ही सियासी महकमे में हड़कंप मचा है. सीएम नीतीश कुमार भी अवधेश नारायण सिंह के संपर्क में आए थे. जिसके बाद उन्होंने अपना कोरोना टेस्ट कराया था. जो की निगेटिव निकला था
पटना: जांच बिलकुल नहीं हो रही है। मुख्यमंत्री की जांच की रिपोर्ट 2 घंटे में आ जाती है। जब खुद पर आपदा आती है तो अपने घर में डॉक्टर भी है, वेंटिलेटर भी और नर्सें भी:राजद नेता तेजस्वी यादव, पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल को CM के आवास पर 6डॉक्टर,3नर्सें और वेंटिलेटर लगाने के आदेश पर pic.twitter.com/TnPYa5XAm8
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 7, 2020
तेजस्वी यादव ने उठाए सवाल
आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने इसे लेकर सवाल उठाया है । तेजस्वी यादव का कहना है कि आमलोगों इलाज के अभाव में मर रहे हैं और सीएम के घर पर आधुनिक सुविधाओं वाला अस्पताल खोला जाता है. साथ ही सीएम की कोरोना रिपोर्ट दो घंटे में आ जाती है आम लोगों की रिपोर्ट में 5-7 दिन लगता है.
Chalan for not wearing of mask in bihar
मास्क नहीं पहनने पर कट रहा है चालान.. दुकानदार,राहगीर और गाड़ीवाले सबका कटा चालान
Posted by Nalanda Live on Tuesday, July 7, 2020