
नालंदा जिला के चंडी के उप-प्रमुख की कुर्सी पर खतरा मंडराने लगा है. क्योंकि उनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया गया है. पंचायत समिति के सदस्यों ने उप प्रमुख राजकुमार यादव पर संगीन आरोप लगाए हैं
क्या हैं आरोप
पंचायत समिति के जिन सदस्यों ने उप प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया है उनका आरोप है कि उप-प्रमुख अपने कार्य एवं दायित्व का निर्वहन करने में असमर्थ रहे हैं। सदस्यों के मान सम्मान का ख्याल नहीं रखते हैं और हमेशा मनमानी करते हैं।
विशेष बैठक बुलाने की मांग
सदस्यों का आरोप है कि उप प्रमुख समिति में सदस्यों का विश्वास खो चुके हैं। जिसकी वजह अविश्वास प्रस्ताव लाया गया है. ऐसे में प्रमुख से विशेष बैठक बुलाने की मांग की गई है ताकि चर्चा हो सके। अब दोनों खेमा किलेबंदी करने में जुट गए हैं। राजकुमार यादव अपने गुट के लोगों से लगातार सम्पर्क में हैं। उधर विपक्षी खेमा भी अपनी संख्या बल को लेकर आश्वस्त है।
क्यों मंडराया खतरा
चंडी पंचायत समिति में कुल सदस्यों की संख्या 22 है. यानि अविश्वास प्रस्ताव को पास होने के लिए 12 सदस्यों की सहमति जरूरी है. समिति के 12 सदस्यों ने अविश्वास प्रस्ताव पर हस्ताक्षर किए हैं।