
बिहार के युवाओं ने अपनी प्रतिभाओं का एक बार फिर लोहा मनवाया है. स्टार्ट अप इंडिया में बिहार नंबर वन आया है. स्टार्टअप इंडिया की ओर से साल 2019 के उद्योग से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में राज्यों की रैंकिंग केंद्र ने जारी की है। बिहारी युवाओं ने एक बार फिर यह साबित किया है कि नए और बेहतरीन विचारों के मामले में उनका कोई सानी नहीं है।
पांच कैटेगरी की सूची जारी
केंद्र सरकार ने पांच अलग-अलग कैटेगरी में सूची जारी की है। जिसमें बेस्ट परफॉर्मर, टॉप परफॉर्मर,लीडर,एसपाइरिंग लीजर और इमरजिंग स्टार्टअप इकोसिस्टम है.
नवाचार यानि लीडर (Leaders) में नंबर वन बिहार
नवाचार यानी इवोनेशन लीडर तैयार करने के मामले में बिहार पहले पायदान पर है। दूसरा स्थान पर महाराष्ट्र, तीसरे पर ओडिशा और चौथे पायदान पर राजस्थान का नाम है.
The ‘Leaders’ category recognizes the States/UTs which have set clear vision for their Startup initiatives and measurable goals for their Startup community. They are particularly impressive in outreach activities and connecting with upcoming entrepreneurs. #StateStartUpRankings pic.twitter.com/x5Ks96x01U
— Startup India (@startupindia) September 12, 2020
बिहार ने 2016 में शुरू की थी स्टार्टअप नीति
उद्योग क्षेत्र में नए विचारों को मूर्त रूप देने के लिए बिहार ने 2016 में अपनी स्टार्टअप नीति लागू की थी। तब बिहार उन गिने-चुने राज्यों में से था जिन्होंने अपनी अलग स्टार्टअप नीति बनाई थी। सीएम नीतीश कुमार के निर्देश पर 2017 में इस नीति में कुछ बदलाव कर इसे और प्रभावी बनाया गया। स्टार्टअप के लिए सरकार अब औद्योगिक क्षेत्रों में जमीन देने की भी व्यवस्था करने जा रही है। स्टार्टअप को लेकर बिहार सरकार बेहद संजीदा रही है। नवाचार के लिए सबसे पहले बिहार ने ही 10 लाख रुपये नए स्टार्टअप को देने की व्यवस्था की। सरकार और भी सुविधाएं देने जा रही है।
एस्पाइरिंग लीडर्स (Aspiring Leaders) में किसे कौन सा स्थान
एस्पाइरिंग लीडर्स में पहले स्थान पर हरियाणा, दूसरे स्थान पर झारखंड, तीसरे पायदान पर पंजाब, चौथे पर तेलंगाना और पांचवें स्थान पर उत्तराखंड है.
इमरजिंग स्टार्टअप इकोसिस्टम (Emerging Startup ecosystem) में रैंकिंग
इमरजिंग स्टार्टअप इकोसिस्टम में पहले स्थान पर आंध्र प्रदेश है. जबकि दूसरे स्थान पर असम और तीसरे स्थान पर छत्तीसगढ़ है. दिल्ली ने चौथा स्थान हासिल किया है. पांचवें स्थान पर हिमाचल प्रदेश, छठे स्थान पर मध्य प्रदेश, सातवें पर तमिलनाडु और आठवें पायदान पर उत्तर प्रदेश को जगह मिली है.
और किसे क्या मिला
गुजरात को बेस्ट फरफॉमर (Best Performer) के सम्मान से सम्मानित किया गया. जबकि टॉप परफॉर्मर (Top Performer) में कर्नाटक और केरल को जगह मिला है.
States Drive Startup Revolution: Furthering PM @NarendraModi ji's vision of making India a hub of Startups, Govt. presents #StateStartUpRankings
By encouraging innovation & entrepreneurship, States are uplifting the Startup Ecosystem.
📝Full Results: https://t.co/Qk8diIb0Nv pic.twitter.com/xtTas1Fewx
— Piyush Goyal (@PiyushGoyal) September 11, 2020