केंद्रीय मंत्री की कोरोना से हुई मौत, प्रधानमंत्री मोदी ने जताया दुख

0

देश भर में कोरोना का कहर जारी है. कोरोना की वजह पहली बार किसी केंद्रीय मंत्री की मौत हुई है. कोरोना ने केंद्रीय रेल राज्यमंत्री सुरेश अंगड़ी की जान ले ली है. वे महज 65 साल के थे.

11 सितंबर को हुआ था कोरोना
केंद्रीय रेल राज्य मंत्री सुरेश अंगड़ी 11 सितंबर को कोरोना पॉजिटिव हुए थे. जिसके बाद उन्हें दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया था। अंगड़ी कर्नाटक के बेलगाम से लोकसभा सदस्य थे। गुरुवार को उनका दिल्ली में अंतिम संस्कार होगा। पॉजिटिव पाए जाने के बाद अंगड़ी ने ट्वीट किया था- मैं कोरोना जांच के बाद संक्रमित पाया गया हूं। मेरी स्थिति ठीक है। डॉक्टरों की सलाह मान रहा हूं। मैं बीते दिनों मेरे संपर्क में आए सभी लोगों से अनुरोध करता हूं कि वे अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। किसी भी तरह का लक्षण नजर आने पर जांच करवाएं।

कोरोना से मरने वाले पहले मंत्री
सुरेश अंगड़ी मोदी मंत्रिमंडल के पहले सदस्य हैं, जिनकी कोरोना से जान गई है। सुरेश अंगड़ी कर्नाटक के बेलगाम निर्वाचन क्षेत्र से चार बार लोकसभा सांसद रहे हैं। वे 2004, 2009, 2014 और 2019 में चुने गए थे। बेलगावी के कोप्पा गांव में जन्मे सुरेश अंगड़ी ने जिले के राजा लखमगौदा लॉ कॉलेज से कानून की डिग्री ली थी।

 कर्नाटक के दूसरे सांसद की मौत
वे संक्रमण से जान गंवाने वाले कर्नाटक के दूसरे सांसद हैं। इससे पहले राज्यसभा सांसद अशोक गस्ती की संक्रमण की वजह से मौत हुई थी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी, आयुष मंत्री श्रीपद नायक, जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और संसदीय राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल और पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान भी संक्रमित हो चुके हैं।

मोदी ने दुख जताया
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि सुरेश अंगड़ी असाधारण कार्यकर्ता थे, जिन्होंने कर्नाटक में पार्टी को मजबूत करने के लिए काफी मेहनत की थी। वे समर्पित सांसद और प्रभावशाली मंत्री थे।

जयराम रमेश ने जताया दुख
कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा- मैं हमेशा मुस्कुराते रहने वाले अंगड़ी जी को याद करता हूं। उनके बार में यह दुखद समाचार सुनकर काफी दुख हुआ।

Load More Related Articles
Load More By Nalanda Live
Load More In खास खबरें

Leave a Reply

Check Also

किसान के बेटे ने किया कमाल.. 3 करोड़ का पैकेज

कौन कहता है आसमान में सूराख नहीं हो सकता .. बस तबीयत से पत्थर तो उछालो दोस्तों.. बक्सर के …