
बिहार में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है. नालंदा, शेखपुरा,नवादा और पटना समेत दक्षिण बिहार के कई जिलों में कोल्ड डे का अलर्ट जारी हुई है. यहां तापमान सामान्य से काफी नीचे आ गया है.
येलो अलर्ट जारी
बिहार के दक्षिण मध्य भाग पटना, गया, नालंदा, शेखपुरा, बेगूसराय, लखीसराय, नवादा और राज्य के दक्षिण पश्चिम भाग बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद, जहानाबाद और अरवल में अधिकतम तापमान सामान्य से काफी नीचे आ गया है। इस वजह से अगले 24 घंटों के लिए मौसम विज्ञान केंद्र ने इन जिलों में पीला(येलो) अलर्ट जारी किया है। इन जिलों के अलावा पूर्णिया में कोल्ड डे दो दिन लगातार अधिकतम तापमान के सामान्य से चार या इससे अधिक डिग्री तक कम होने की स्थिति में मौसम विभाग की ओर से कोल्ड डे की घोषणा की जाती है।
इसे भी पढ़िए-नालंदा जिला में बनेगा एक और फोरलेन और बाईपास.. जानिए कहां से कहां तक
लोगों को ठंड से बचने की सलाह
पटना स्थित मौसम विज्ञान केंद्र ने अगले 24 घंटे तक लोगों को कड़ाके की ठंड से बचने की सलाह दी गई है। फारबिसगंज में ठंड की स्थिति को देखते हुए रेड अलर्ट जारी किया गया है। यहां ठंड की स्थिति पिछले 24 घंटे में और भी गंभीर हो गई है। रविवार को भी जिले में भारी ठंड की स्थिति बनी रही। राज्य में सबसे अधिक अधिकतम तापमान भागलपुर में 20.5 डिग्री सेल्सियस जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान डेहरी में पांच डिग्री सेल्सियस बना रहा।
इसे भी पढ़िए-नालंदा में कई नामी दुकानदार मिलावटखोर निकले.. कोर्ट ने लगाया जुर्माना.. जानिए कौन-कौन
धूप न निकलने से बढ़ी कनकनी
पटना और पूर्णिया समेत अन्य जिलों में भारी ठंड से जनजीवन पर असर पड़ा है। रविवार होने की वजह से अधिकतर लोग ठंड से बचने की जुगत में रजाई में दुबके रहे। अधिकतर लोग गर्म पानी का सेवन कर रहे हैं। धूप न निकलने की स्थिति में ब्लोअर और हीटर ही ठंड काटने का सहारा बना है। पिछले 24 घंटे में पटना और गया में दशमलव अंकों में अधिकतम तापमान ऊपर आया है जबकि भागलपुर और पूर्णिया में एक से डेढ़ डिग्री तक पारा ऊपर चढ़ा है। पटना, पूर्णिया और भागलपुर में न्यूनतम तापमान में आंशिक गिरावट दर्ज हुई। गया में न्यूनतम पारा एक डिग्री सुधरा है।
अभी ठंड की स्थिति बनी रहेगी
मौसम विज्ञान विभाग की ओर से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार अगले 24 घंटे में मौसम में आंशिक सुधार होगा। न्यूनतम तापमान में गिरावट के आसार नहीं हैं। भारी ठंड की स्थिति बनी रहेगी। अधिकतम तापमान में आंशिक सुधार रहेगा। सूबे में पूर्वा हवा का प्रभाव है। राज्य भर में हल्का मध्यम कोहरा रहेगा। सूबे में बादलों के छाए रहने की स्थिति से कई जगहों पर धूप नहीं निकल रही है। लगातार मौसम की ऐसी स्थिति बने रहने से अधिकतम पारा सामान्य से काफी नीचे आ गया है। हालांकि अब पारे के इससे नीचे आने के आसार नहीं है।
शहर अधिकतम – न्यूनतम (तापमान)
बिहारशरीफ 19 – 9
पटना 16.9 – 9.2
गया 17.2 – 6.4
भागलपुर 20.5 – 11.3
पूर्णिया 19.6 – 8.8