
मनमाने स्टैंड टैक्स वसूली से परेशान शेखपुरा शहर के ई रिक्शा चालकों ने प्रदर्शन किया और डीएम दफ्तर का घेराव किया । प्रदर्शनकारियों ने शेखपुरा नगर परिषद् पर मनमाने स्टैंड टैक्स वसूलने का आरोप लगाया। इसके खिलाफ ई रिक्शा चालकों का एक प्रतिनिधिमंडल जिला प्रशासन से मिला और ज्ञापन सौंपा.. जिसमें मनमाना टैक्स वसूली पर रोक लगाने की मांग की । आपको बता दें कि एक हफ्ते पहले भी इसी मुद्दे पर ई-रिक्शा चालकों ने नगर परिषद् कार्यालय का घेराव किया था। ई रिक्शा चालकों का कहना है कि शेखपुरा नगर परिषद् स्टैंड टैक्स वसूली के नाम पर रंगदारी कर रही है । उनका कहना है कि ई-रिक्शा से स्टैंड टैक्स के नाम पर रोज 40 रुपये वसूल किया जा रहा है। जबकि आस-पास के जिलों में ई-रिक्शा से 10 रुपये का टैक्स लिया जाता है। ई रिक्शा संघ के अध्यक्ष पप्पू रजक का कहना है कि अगर नगर परिषद् की इस मनमानी के खिलाफ प्रशासन ने हस्तक्षेप नहीं किया तो शहर में चक्का जाम किया जाएगा। उनका कहना है कि वे लोग पॉल्यूशन फ्री गाड़ी चला रहे है । ऐसे में जिला प्रशासन को इसका और बढ़ावा देना चाहिए जबकि यहां परेशान किया जा रहा है