
शेखपुरा के पर्यटन स्थल गिरिहींड़ा पहाड़ पर बने सरकारी गेस्ट हाउस में युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। हर कोई तरह तरह की बातें कर रहे थे । क्योंकि ये गेस्ट हाउस पिछले कई महीनों से बंद पड़ा था । पुलिस के मुताबिक शव सड़ चुका था। पुलिस ने बताया कि शव गलने लगा था। शव के गले में गमछे का फंदा लगा हुआ था और बाथरूम का दरवाजा भी अंदर से बंद था। ऐसे में पुलिस इसे आत्महत्या के तौर पर देख रही है। पुलिस के मुताबिक युवक की मौत लगभग तीन सप्ताह पहले हुई थी। पुलिस ने लाश को जब्त करके पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि पहाड़ पर स्थित शिव मंदिर के पुजारी की सूचना दी । जिसके बाद अतिथिगृह के बाथरूम का दरवाजा तोड़कर युवक की लाश बरामद की गई है। बताया गया कि कई दिनों से अतिथिगृह से दुर्गन्ध आने के बाद शनिवार को मंदिर के पुजारी ने पुलिस को इसकी सूचना थी। पुलिस मामले की छानबीन के पहले मृतक की पहचान करने का प्रयास कर रही है।