
नालंदा जिला के थप्पड़बाज थाना प्रभारी पर बड़ा एक्शन हुआ है । नालंदा के पुलिस अधीक्षक भरत सोनी ने इस मामले में बड़ी कार्रवाई की है। नालंदा के SP ने थरथरी के थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंघानिया को सस्पेंड कर दिया है.
क्या है पूरा मामला ?
दरअसल, थरथरी थानेदार संजय कुमार पुलिस दलबल के साथ दीरीपर गांव पहुंचे थे. जहां कोर्ट के आदेश पर रामवचन गोप को गिरफ्तार करना था. रामवचन गोप के खिलाफ वारंट जारी हुआ था. इस दौरान रामवचन गोप के परिजनों ने गिरफ्तारी का विरोध किया था
महिला से मारपीट
गिरफ्तारी का विरोध करने पर थानाध्यक्ष संजय कुमार ने वारंटी रामवचन गोप की पत्नी और आंगनबाड़ी सेविका से मारपीट और बदसलूकी की.. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ
वीडियो में क्या है
वीडियो में थरथरी के थानाध्यक्ष संजय कुमार एक महिला के बाल पकड़कर घसीटते और थप्पड़ मारते हुए साफ दिख रहे हैं. वीडियो सामने आने के बाद नालंदा के एसपी भरत सोनी ने बड़ी कार्रवाई की
थानाध्यक्ष सस्पेंड
वीडियो के सामने आने के बाद पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे. जिसके बाद नालंदा के पुलिस अधीक्षक भरत सोनी ने थानाध्यक्ष को सस्पेंड कर दिया
थानाध्यक्ष की सफाई
हालांकि इस मामले में जब थानाध्यक्ष से जब उनका पक्ष पूछा गया तो उन्होंने सफाई में कहा कि पुलिस टीम पर हमला करने की कोशिश की गई थी. लेकिन सवाल ये उठता है कि अगर महिला ने काम में बाधा डालने की कोशिश की थी. तो फिर महिला पुलिसकर्मी द्वारा उन्हें रोका जाना चाहिए था. ना कि खुद एक्शन लेना चाहिए था.
किसे मिली जिम्मेदारी
नालंदा एसपी भरत सोनी ने थरथरी के थानाध्यक्ष संजय कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। अब उनकी जगह हिलसा अंचल के पुलिस निरीक्षक चंद्रभानु को थरथरी थाना का प्रभार सौंपा है