
आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव की शादी के दौरान जयमाला का स्टेज टूट गया । जिसमें तेजस्वी के बॉडीगार्ड समेत कई लोगों को चोंटे आई है। बताया जा रहा है कि हादसे में सुरक्षागार्ड के पैर टूट गए हैं। मंच टूटते ही अफरातफरी मच गई। लोग इधर से उधर भागने लगे. हालांकि वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने स्थिति को संभाला, जिसके बाद आगे फिर से कार्यक्रम शुरू हो गया। हादसा जयमाला के बाद हुई। जब वर-वधु को आशीर्वाद देने के लिए मुख्य मंच पर कई लोग चढ़ गए थे, जिसके चलते मुख्य मंच की सीढ़ी टूट गई और लोग गिर गए। इस दौरान मंच पर मौजूद शरद यादव, सीपी ठाकुर समेत कई अन्य नेताओं को उनके सुरक्षाकर्मियों ने गोद में लेकर उताया।
बताया जा रहा है जयमाला के लिए बनाया गया मंच 10 फीट ऊंचा था, जिस पर पहुंचने के लिए सीढ़ी को मुख्य मंच से जोड़ा गया था. जब मंच पर लोगों की संख्या ज्यादा हो गई तो सीढ़ी वजन नहीं उठा सकी और टूट गई, जिससे मंच पर मौजूद लोग डगमगा गए और मंच से नीचे गिर गए