स्मार्टसिटी के लिए बिहारशरीफ में पहले कौन कौन काम होंगे.. जानिए

0

बिहारशरीफ स्मार्टसिटी प्रोजेक्ट पर काम करने के लिए पीएमसी कम्पनी का चयन हो गया है। लंदन की अमेरिकी कंपनी स्कॉट विल्सन बिहारशरीफ को स्मार्ट बनाएगी। लेकिन शहर को स्मार्ट बनाने का काम कहां से शुरू होगा इसके लिए बिहारशरीफ नगरनिगम ने रोडमैप तैयार कर लिया है। ताकि कंपनी को रिसर्च वर्क के लिए समय न गंवाना पड़े और काम जल्दी शुरू हो ।

पहले क्या क्या होगा जानिए
सोहसराय से सड़क की चौड़ीकरण का काम शुरू होगा
शहर के प्रधान नालों पर से अतिक्रमण हटाया जाएगा
सीवरेज डिस्ट्रीब्यूशन और स्मार्ट वाटर ड्रेनेज सिस्टम बनाया जाएगा
धनेश्वर घाट तालाब में स्विमिंग पुल बनाया जाएगा
बाजार समिति वार्ड 23 में डोम टोली, टिकुलीपर, खंदकपर, सोहसराय और आशानगर इलाके में कम्पोस्टिंग प्लांट लगाए जाएंगे
रेलवे स्टेशन के पास सार्वजनिक शौचालय बनाया जाएगा
मामू भगीना पहड़तल्ली के पास पार्क बनाया जाएगा
वाटर ट्रीटमेंट प्लांट और रिवर फ्रंट डेवल किया जाएगा
चकरलसपुर में कचरा प्रबंधन के लिए लैंड फिल्ड साइड बनाया जाएगा

इसे भी पढ़िए-खुशखबरी- लंदन की अमेरिकी कंपनी बिहारशरीफ को बनाएगी स्मार्टसिटी

सोहसराय से होगी सड़क चौड़ीकरण की शुरुआत
बिहारशरीफ में सबसे बड़ी समस्या खराब ट्रैफिक व्यवस्था है। इसके लिए बिहारशरीफ की लाइफ लाइन कही जाने वाली रांची रोड पर सबसे पहले काम शुरू होगा। ट्रैफिक को सुचारू करने के लिए सड़क को चौड़ा किया जाएगा। इसका काम सबसे पहले सोहसराय से शुरू किया जाएगा। सोहसराय तिराहा के तीनों तरफ पाइप से की गयी घेराबंदी को हटाकर चौड़ीकरण का काम किया जाएगा ।

शहर के मेन नाले अतिक्रमण मुक्त होंगे
बिहारशरीफ के प्रधान नालों को अतिक्रमण मुक्त किया जाएगा। नगर आयुक्त के मुताबिक टास्क फोर्स गठन के बाद अतिक्रमण तो हटेगा ही जुर्माना भी वसूला जाएगा।

वेस्ट मैनेजमेंट पर विशेष जोर
कचरा प्रबंधन पर पूरा जोर दिया जायेगा। कचरा प्रबंधन के लिए चकरसलपुर के पास जमीन पर काम शुरू कर दिया गया है और कचरा उठाने वाले टीपर ड्राइवर को उसी जमीन पर कचरा गिराने का निर्देश दिया गया है।कचरा से जैविक खाद तैयार किया जाएगा

Load More Related Articles
Load More By Nalanda Live
Load More In खास खबरें

Leave a Reply

Check Also

किसान के बेटे ने किया कमाल.. 3 करोड़ का पैकेज

कौन कहता है आसमान में सूराख नहीं हो सकता .. बस तबीयत से पत्थर तो उछालो दोस्तों.. बक्सर के …