बाप रे बाप… ऐसी हत्या जिसे सुनकर शैतान भी कांप उठेगा

0

बिहारशरीफ में 20 साल की एक लड़की की बेरहमी से हत्या कर दी गई है। राक्षसों ने लड़की के सैकड़ों टुकड़े कर डाले। शैतानों ने लड़की के इतने टुकड़े कर डाले थे कि पुलिस को उसको चुनना मुश्किल हो रहा था।

क्या है पूरा मामला
बिहारशरीफ के बाजार समिति में कुछ कुत्ते एक बोरे को नोंच रहे थे। कुत्तों के नोंचने की वजह से बोरा फट गया। तो उसके अंदर से एक पैर दिखाई दिया। जिसके बाद वहां मौजूद लोगों ने कुत्तों को भगाया औऱ पुलिस को सूचना दी। पुलिस के पहुंचते ही बोरे को खोला गया तो वहां मौजूद लोगों की चीखें निकल गई।

शव के सैंकड़ों टुकड़े
पुलिस ने जब बोरे को खोला तो उससे एक युवती की सिर कटी लाश निकली। दोनों पैर जांघ के पास से काट दिये गये थे। हाथों को भी काटकर अलग कर दिया गया था। हाथों के नाखूनों को उखाड़ दिया गया था। इसके अलावा भी शरीर पर जख्म के कई निशान थे। पुलिस ने कटे हुए हाथ-पैर और शरीर को बोरे से निकाला।

बोरे के अंदर कई बोरे
एक बड़े बोरे के अंदर कई छोटे-छोटे बोरे और झोला भी पैक था। हाथ पैर और धड़ को अलग-अलग बोरे में पैक किया गया था। बोरे के अंदर ही कुछ कपड़े भी मिले हैं। इन कपड़ों में पुरुष के भी कपड़े हैं।

डेढ़ महीने में तीसरी सिर कटी लाश
नालंदा जिले में पिछले डेढ़ महीने के भीतर ये तीसरी सिर कटी लाश मिली है। इससे पहले सात जुलाई को खुदागंज थाना में नवादा के आरजेडी महासचिव की सिरकटी लाश मिली थी। उससे पहले छह जून को बिंद में सिलाव की एक लड़की की उसके घरवालों ने काटकर फेंक दिया था। जांच के बाद पता चला था कि ये हॉरर किलिंग का मामला है।

Load More Related Articles
Load More By Nalanda Live
Load More In खास खबरें

Leave a Reply

Check Also

किसान के बेटे ने किया कमाल.. 3 करोड़ का पैकेज

कौन कहता है आसमान में सूराख नहीं हो सकता .. बस तबीयत से पत्थर तो उछालो दोस्तों.. बक्सर के …