
नवादा जिला का रजौली बम विस्फोट से दहल उठा। विस्फोट के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई । धमाके में 5 लोग घायल हो गए हैं, जिसमें 3 की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों को नवादा के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया ।
SDO आवास के पास विस्फोट
ये धमाका रजौली के महादेव मोड़ पर एसडीओ आवास के पास हुआ। धमाका इतना जबर्दस्त था कि इसकी आवाज करीब 50 मीटर तक सुनी गई। मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि विस्फोट बंजारों के डेरा में रखे एक केन में हुआ है। लोगों का कहना है कि मध्यप्रदेश से आए बंजारे यहां डेरा जमाकर रह रहे थे और जड़ी बूटी बेचने का काम करते हैं। उन्हीं के सामान में रखे एक केन में विस्फोट हो गया जिसके कारण मौके पर अफरा-तफरी मच गई. सूचना पाकर घटनास्थल पर पुलिस पहुंची एवं मौके से बैटरी एवं कुछ तार बरामद की है. विस्फोट में घायल हुए लोगों को नवादा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है ।घायलों में तीन की हालत गंभीर है उन्हें इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है।
इसे भी पढ़िए-बिहारशरीफ में मर्डर से सनसनी.. हत्या की गुत्थी उलझी
पन्ना के रहने वाले हैं बंजारे
बताया जा रहा है कि सभी बंजारे मध्य प्रदेश के पन्ना जिले के साईं नगर के रहने वाले हैं । ये सभी लोग अपने राज्य में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए मतदान करने जा रहे थे. सभी कोडरमा ट्रेन पकड़ने के लिए बस का रजौली में इंतजार कर रहे थे कि तभी यह विस्फोट हो गया. ऐसी आशंका जताई जा रही है कि उन्हीं के थैले में रखे हुए बारूद से फिस्फोट हो गया।