
बिहारशरीफ में एक बार फिर रफ्तार का कहर देखने को मिला है। तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को रौंद डाला।
कहां हुआ हादसा
बिहारशरीफ में देवीसराय चौक के समीप अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो युवकों को रौंद दिया। जिसमें दोनों की मौत मौके पर ही हो गई। दोनों के सिर बुरी तरह कुचले हुए थे।
मृतकों की पहचान हुई
मृतकों की पहचान नवादा के जिले के वारसलीगंज थाना क्षेत्र के भैसमा गांव निवासी जलेंद्र कुमार और कौआकोल थाना क्षेत्र के खरसरी गांव निवासी राहुल कुमार के रूप में हुई है।
शादी समारोह में आये थे दोनों
दीपनगर के थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि मृतकों के परिजनों ने पूछताछ में बताया है कि राहुल और जलेंद्र एक ही बाइक पर सवार होकर बिहारशरीफ में किसी परिचित के यहां शादी समारोह में भाग लेने आए थे। गुरुवार की देर रात दोनों अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान देवीसराय चौक के पास विपरीत दिशा से आ रहे किसी भारी वाहन ने दोनों बाइक सवारों को रौंद दिया। दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।