बिहारशरीफ में बीच सड़क पर छात्र को दौड़ा दौड़ा कर रॉड से पीटा… जानिए पूरा मामला

0

बिहारशरीफ में बदमाशों ने एक बार फिर पुलिस को चुनौती दी है। बेखौफ बदमाशों ने बिहार थाना क्षेत्र के धनेश्वर घाट मोहल्ले में एक छात्र को दौड़ा दौड़ा कर रॉड से पीटा है. जिसमें छात्र का हाथ टूट गया है. पीड़ित छात्र रहम की भीख मांगता रहा. लेकिन बदमाश बीच सड़क पर उसे पीटते रहे।

क्या है पूरा मामला
पीड़ित छात्र का नाम बॉबी कुमार है और वो सारे थाना के नौरेजपुर गांव का रहने वाला है. बॉबी कुमार के मुताबिक वो रविवार की सुबह अपने किराये के कमरे धनेश्वर घाट से कोचिंग जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में अजीत कुमार, बीरू कुमार, सागर कुमार और अनिकेत कुमार कई बदमाशों ने घेर लिया। फिर गाली-गलौज करते हुए केस उठाने को कहा। छात्र ने विरोध किया तो बदमाश लोहे का रॉड लेकर उस पर टूट पड़े। इस दौरान बदमाश पुराने केस को उठाने की भी धमकी दे रहे थे। छात्र पिटाई खाता रहा और लोग तमाशबीन बने देख रहे थे। जाते-जाते बदमाशों ने छात्र को हत्या की धमकी भी दी।

गिरफ्तारी के लिए छापेमारी
बिहार थाना के थानाध्यक्ष दीपक कुमार के मुताबिक बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। उनका कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Load More Related Articles
Load More By Nalanda Live
Load More In खास खबरें

Leave a Reply

Check Also

किसान के बेटे ने किया कमाल.. 3 करोड़ का पैकेज

कौन कहता है आसमान में सूराख नहीं हो सकता .. बस तबीयत से पत्थर तो उछालो दोस्तों.. बक्सर के …