अमित शाह ने तेजस्वी यादव को दिया गच्चा..! अब क्या करेंगे तेजस्वी ?

0

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक पार्टियों के बीच शह और मात का गेम शुरू हो गया है. बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने आरजेडी नेता तेजस्वी यादव को गच्चा दे दिया. क्योंकि अमित शाह ने अपनी पहली वर्चुअल रैली को दो दिन पहले करने का ऐलान कर दिया है.

9 की जगह 7 जून को वर्चुअल रैली
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की वर्चुअल रैली अब 9 जून की जगह 7 जून को ही होगी। वे डिजिटल माध्यमों से पूरे प्रदेश के लोगों को एकसाथ संबोधित करेंगे। इस तरह की ये पहली रैली होगी। अमित शाह की रैली इसकी शुरुआत है। वे 7 जून को शाम चार बजे बिहारवासियों को डिजिटल माध्यम से संबोधित करेंगे।

तेजस्वी खा गए गच्चा
दरअसल, अमित शाह के वर्चुअल रैली के खिलाफ तेजस्वी यादव ने 9 जून को गरीब अधिकार दिवस मनाने का फैसला किया था. वे शाह की रैली के दौरान लोगों से थाली और कटोरा पीटने की अपील की थी. लेकिन बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह की वर्जुअल रैली की तारीख ही बदल दी गई है. अब 9 की जगह 7 जून को अमित शाह वर्चुअल रैली करेंगे

तेजस्वी पर कंसेप्ट चोरी का आरोप
बीजेपी ने तेजस्वी यादव पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कंसेप्ट चोरी करने का आरोप लगाया है. बीजेपी का कहना है कि नरेंद्र मोदी ने देश को एकजुट करने के लिए देशवासियों से थाली ताली और घंटी बजवाये थे, लेकिन तेजस्वी यादव राज्य की जनता को दो खेमा में बांटने की गंदी सियासत कर रहे हैं. वहीं, JDU नेता डॉ अजय आलोक कहते हैं कि तेजस्वी सिर्फ नौटंकी कर सकते है और कुछ नहीं. हाल के दिनों में ये बस वही कर रहे है.

Load More Related Articles
Load More By Nalanda Live
Load More In राजनीति

Leave a Reply

Check Also

किसान के बेटे ने किया कमाल.. 3 करोड़ का पैकेज

कौन कहता है आसमान में सूराख नहीं हो सकता .. बस तबीयत से पत्थर तो उछालो दोस्तों.. बक्सर के …