
नालंदा जिला में विधानसभा की 7 सीटें हैं. जिसमें छह सीटों पर जेडीयू चुनाव लड़ रही है. जबकि एक सीट बीजेपी को दिया गया है. जेडीयू ने सभी छह सीटों पर पहले ही उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर चुकी है. अब बीजेपी ने भी अपने उम्मीदवार के नाम की घोषणा कर दी है. वहीं, आज पहला नामांकन भी दाखिल हो सकता है
सुनील बनाम सुनील की लड़ाई
बिहारशरीफ विधानसभा सीट के लिए बीजेपी ने मौजूदा विधायक डॉ. सुनील पर ही अपना दांव लगाया है. बीजेपी ने एक बार फिर डॉक्टर सुनील को बिहारशरीफ सीट से अपना उम्मीदवार बनाया है. वहीं महागठबंधन की ओर से आरजेडी ने भी यहां से सुनील कुमार को अपना प्रत्याशी बनाया है. ऐसे में इस बार बिहारशरीफ में जितेगा सुनील ही.. चाहे वो बीजेपी का डॉ सुनील हो.. या आरजेडी का सुनील कुमार
इसे भी पढ़िए-बिहारशरीफ में 4 लोगों की हत्या के मामले में सनसनीखेज खुलासा, 5 आरोपी गिरफ्तार
आज कौन कौन भरेंगे पर्चा
जिले के सभी सात विधानसभा क्षेत्र के लिए दूसरे चरण में मतदान होना है। जिसके लिए अभ्यर्थियों का नामांकन लिया जा रहा है। अभी तक किसी भी विधानसभा क्षेत्र से एक भी अभ्यर्थी ने नामांकन नहीं कराया है। आज अस्थावां विधानसभा क्षेत्र से एनडीए की ओर से जदयू प्रत्याशी व वर्तमान विधायक डॉ. जितेंद्र कुमार नामांकन का पर्चा दाखिल करेंगे। इनके अलावा और दूसरे विधानसभा क्षेत्र से भी कुछ प्रत्याशी नामांकन करा सकते हैं।
इसे भी पढ़िए-नालंदा में जेडीयू की लिस्ट जारी.. एक विधायक का कटा टिकट.. दो नए चेहरों को मैदान में उतारा