IAS अफसर ने खोला नीतीश कुमार के खिलाफ मोर्चा, कभी मुख्यमंत्री के थे करीबी

0

कभी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के करीबी रहे IAS ऑफिसर अनुपम सुमन ने मुख्यमंत्री के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. वे वही IAS ऑफिसर हैं जिन्होंने पिछले साल पूरे पटना को डूबो दिया था. अब वे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमलावर हैं.

नरक निगम है पटना नगर निगम
पूर्व नगर आयुक्त ने कहा कि पटना नगर निगम नरक निगम है। मैं आईएएस पैसा कमाने के लिए नहीं बना था। नौकरशाही में पैसा कमाने का धंधा नहीं चलाने पर परेशानी होती है, यह मेरे साथ भी हुआ। 2019 में पटना में हुए जल जमाव के लिए सरकार और विभाग जिम्मेदार है। नगर आयुक्त को “नगर वधु” बना दिया गया है। सरकार से पूछे बिना आप कोई काम नहीं कर सकते.उन्होंने कहा कि यहां डीज़ल चोरी के कारण पंप नहीं चलाते हैं. पटना नगर निगम की तो कोई हैसियत ही नहीं है. पटना नगर निगम के लिए जो एक्ट बना है वह आउटडेटेड है. निगम के पास अपना कोई अधिकार ही नहीं है.

मैं जिम्मेदार नहीं
नगर निगम की कोई हैसियत नहीं है। पटना नगर निगम के हालत इतने खराब हैं कि कोई अधिकारी यहां आना नहीं चाहता। मुझ पर लगे सभी आरोप गलत हैं। जिस समय जल जमाव हुआ मैं नगर आयुक्त नहीं था। मैंने 3 अगस्त को पद छोड़ दिया था, जबकि बाढ़ सितंबर में आई थी।

सरकार पर बोला हमला
अनुपम कुमार सुमन ने कहा कि सरकार को शासन की समझ नहीं।पटना में बने किसी भी फ्लाईओवर का एप्रूवल नहीं लिया गया है. पटना में लगे लगभग सारे मोबाइल टावर भी बिना अनुमति के खड़े हैं. मेरे नेतृत्व क्षमता के ऊपर उठाये सवाल और आरोपों पर जल्द ही सरकार को जवाब दूंगा

नीतीश के करीबी रहे हैं अनुपम कुमार
अनुपम कुमार की गिनती मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खास अधिकारियों में होती थी। अनुपम गुजरात कैडर के अधिकारी थे। नीतीश कुमार की पहल पर वह बिहार सेवा में आए। नीतीश ने उन्हें कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी। वह लंबे समय तक मुख्यमंत्री सचिवालय में सचिव और विशेष सचिव रहे। कुछ दिन पहले अनुपम को पिछले साल हुए जल जमाव पर कारण बताओ नोटिस मिला, जिसके बाद मंगलवार को उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस किया।

पुष्पम प्रिया के साथ काम कर रहे हैं सुमन
अनुपम सुमन अपनी नौकरी छोड़कर राजनीति में आए हैं. वो पुष्पम प्रिया चौधरी की प्लूरल पार्टी के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. इस वजह से अनुपम सुमन के इस एक साल बाद चुनाव से पहले मीडिया के सामने आकर सफ़ाई देने की टाइमिंग पर भी सवाल उठ रहे हैं. वहीं उन्होंने ये भी कहा की प्लूरल्स पार्टी हर सीट पर चुनाव लड़ने की तैयारी भी कर रही है.

Load More Related Articles
Load More By Nalanda Live
Load More In राजनीति

Leave a Reply

Check Also

किसान के बेटे ने किया कमाल.. 3 करोड़ का पैकेज

कौन कहता है आसमान में सूराख नहीं हो सकता .. बस तबीयत से पत्थर तो उछालो दोस्तों.. बक्सर के …