
बिहार विधानसभा का मॉनसून सत्र बुलाया गया था. इस दौरान सत्तापक्ष और विपक्ष में तीखी नोंकझोंक देखने को मिला. तेजस्वी यादव ने सदन में नीतीश सरकार को घेरने का काम किया. लेकिन इस दौरान वे स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे भिड़ गए। लेकिन मंगल पांडे ने उनकी दुखती रग को ऐसा दबा दिया की तेजस्वी यादव कुछ बोल ही नहीं पाए. तेजस्वी यादव के बचाव में उनके बड़े बाई भाई तेजप्रताप यादव ने मुख्यमंत्री और डिप्टी सीएम को लेकर सवाल करने लगे. तब तेजस्वी यादव ने उन्हें चुप करा दिया
तेजस्वी ने क्या पूछा था सवाल
दरअसल, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे पर यह कहते हुए तंज कसा कि वह पीपीई किट पहनकर कोरोना मरीजों का हाल देखने जा रहे हैं। साथ ही कहा कि मुख्यमंत्री अस्पताल का जायजा लेने क्यों नहीं जा रहे हैं
मंगल पांडे ने किया पलटवार
फिर क्या था स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने भी पलटवार कर दिया. फिर क्या था तेजस्वी यादव के मुंह सूख गए. उन्हें समझ में नहीं आया कि अब इसका क्या जवाब दें. मंगल पांडे ने कहा कि हम तो पीपीई किट पहनकर पांच बार अस्पताल में गए.
20 साल छोटे तेजस्वी क्यों नहीं गए
मंगल पांड ने सवाल दागते हुए पूछा कि नेता प्रतिपक्ष हमसे उम्र में 20 साल छोटे हैं. फिर भी किसी अस्पताल की बदहाली बताने या कोरोना मरीजों का हाल देखने ही अस्पताल क्यों नहीं गए. इस जवाब के बाद मानो तो तेजस्वी यादव को सांप सूंघ गया. वे कुछ सेकंड के लिए चुप हो गए
गलथेररी पर उतरे तेजस्वी
फिर तेजस्वी यादव ने कहा कि आप पांच बार गए तो इसके लिए क्या हम ताली बजाएं साथ ही कहा कि आपके जाने के बाद तो और पॉजिटिविटी रेट बढ़ गया. लेकिन तेजस्वी ऐसे बुरे फंस गए थे कि वो बार बार पसीना पोछते नजर आए. फिर स्पीकर ने मामले को संभाला. तब तेजस्वी ने कहा कि हमारी स्वास्थ्य मंत्री से कोई पर्सनल दुश्मनी नहीं है.