SDO के बाद विधायक के बॉडीगार्ड और ड्राइवर पर गिरी जानिए

0

हिसुआ के बीजेपी विधायक अनिल सिंह के कोटा मामले में एसडीओ के बाद अब ड्राईवर और बॉडीगार्ड पर कार्रवाई हुई है . नवादा के एसपी ने विधायक के दो बॉडीगार्ड को सस्पेंड कर दिया है.

दो बॉडीगार्ड सस्पेंड
नवादा के एसपी हरि प्रसाथ एस ने बीजेपी विधायक के दो बॉडीगार्ड राजेश कुमार और शशि कुमार को निलंबित कर दिया है। दोनों पर आरोप है कि सक्षम प्राधिकार के अनुमति के बिना वे राज्य से बाहर यानि कोटा गये। नियमानुसार राज्य से बाहर जाने के लिए आईजी की अनुमति आवश्यक होती है, लेकिन दोनों ने ऐसा नहीं किया। साथ ही दोनों पर यह भी आरोप है कि जब उनसे इस बारे में शोकॉज किया गया तो दोनों ने झूठ बोला कि वे लोग कोटा नहीं गये थे। दोनों ही मामलों को विभागीय निर्देशों का उल्लंघन मानते हुए तत्काल प्रभाव से दोनों को निलंबित कर दिया गया।

इसे भी पढ़िएजेडीयू नेता को भी मिला था कोटा पास.. जानिए पूरा मामला

ड्राईवर भी सस्पेंड
वहीं, बीजेपी विधायक अनिल सिंह की गाड़ी को ड्राइव कर कोटा ले जाने वाले ड्राईवर को भी सस्पेंड कर दिया गया है. सरकारी ड्राइवर को विधानसभा सचिवालय द्वारा निलंबित कर दिया गया था। इससे पहले लॉकडाउन के दौरान कोटा जाने के मामले में नवादा के एसडीओ अनु कुमार को भी सस्पेंड किया गया है

इसे भी पढ़िए-बिहार में कोरोना संकट: जारी है नए मरीजों मिले के मिलने का सिलसिला

सचेतक पद से हटाने की मांग
वहीं, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के नेता सत्य नारायण सिंह ने लॉकडाउन तोड़ने के अपराध में सरकार पर दोहरी नीति अपनाने का आरोप लगाया है। उन्होंने हिसुआ के बीजेपी विधायक अनिल सिंह को पार्टी के सचेतक पद से हटाने की मांग की है। उनका कहा है कि बॉडीगार्ड, ड्राइवर और एसडीओ को सजा दी गई पर सचेतक और विधायक की निन्दा तक नहीं की गई। विधायक को सचेतक होने के नाते सरकारी गाड़ी मिली थी। सचेतक होने के नाते उनकी जिम्मेवारी इन सरकारी कर्मचारियों से कहीं ज्यादा है।

Load More Related Articles
Load More By Nalanda Live
Load More In राजनीति

Leave a Reply

Check Also

किसान के बेटे ने किया कमाल.. 3 करोड़ का पैकेज

कौन कहता है आसमान में सूराख नहीं हो सकता .. बस तबीयत से पत्थर तो उछालो दोस्तों.. बक्सर के …