
बिहार विधानसभा चुनाव से पहले लालू प्रसाद यादव की पार्टी आरजेडी को एक बार फिर बड़ा झटका लगा है । पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष और संदेश के पूर्व विधायक विजेंद्र यादव ने आरजेडी से इस्तीफा दे दिया है. खास बात ये है कि विजेंद्र यादव की गिनती प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के करीबी नेताओं में से होती है ।
टिकट का आश्वासन नहीं मिला
बताया जा रहा है कि आगामी विधानसभा चुनाव में टिकट देने का ठोस आश्वासन नहीं मिलने पर विजेंद्र यादव ने इस्तीफा दिया है। वे पटना- भोजपुर के चर्चित रेप कांड में फरार चल रहे संदेश के राजद विधायक अरुण यादव के बड़े भाई हैं। अरुण यादव के रेप कांड में फंसने औ फरारी के बाद खुद के लिए टिकट चाहते थे पर राजद की ओर से विधायक की पत्नी को टिकट का संकेत मिलने पर वे क्षेत्र भ्रमण में जुटी हैं।
जेडीयू में जाने की कयास
विजेंद्र यादव पिछले करीब तीन दशक से राजद में थे। पिछले लोकसभा चुनाव में आरा लोकसभा क्षेत्र में राजद व भाकपा माले के संयोजक बनाये गए थे। कयास लगाया जा रहा है कि विजेंद्र यादव जेडीयू का दामन थाम सकते हैं. आपको बता दें कि पिछले हफ्ते ही राजद के पांच विधान पार्षद ने जेडीयू का दाम थाम लिया था