
नालंदा जिलावासियों के लिए बुरी खबर है। नालंदा कॉलेज में MBA और MCA के एडमिशन पर रोक लगा दी गई है। AICTE ने साल 2018-19 के लिए नालंदा कॉलेज में एमबीए और एमसीए के दाखिले पर रोक लगा दी है। यानि इस मौजूदा सत्र में एमबीए और एमसीए कोर्स में छात्रों का एडमिशन नहीं होगा ।
क्यों लगाई गई रोक
नालंदा कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य शैलेंद्र कुमार के मुताबिक मार्च में AICTE की टीम जांच के लिए नालंदा कॉलेज आई थी। जांच के दौरान एआईसीटीई की टीम को संसाधन की कमी, प्रोफेसरों की कमी के साथ-साथ पढ़ाई के बाद छात्र-छात्राओं का प्लेसमेंट नहीं होना जैसी खामियां पाई थी। जिसके बाद एआईसीटीई ने एडमिशन पर तत्काल एक सत्र के रोक लगा दी है।
आपको बता दें कि नालंदा जिला में मैनेजमेंट की डिग्री देने वाला ये इकलौता कॉलेज है। जहां एमबीए और एमसीए दोनों के लिए हर साल 60-60 बच्चों का एडमिशन होता है। लेकिन सरकार और शिक्षा विभाग की उदासीनता की वजह से एडमिशन पर ही रोक लगा दी गई है ।