बिहारशरीफ में महिलाओं के लिए बनेगा अल्पावास गृह

0

हिंसा से पीड़ित महिलाओं के लिए बिहार सरकार ने अल्पावास गृह बनाने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री नारी शक्ति योजना के तहत बिहारशरीफ में अल्पावास गृह बनाया जाएगा। जिसमें हिंसा से पीड़ित महिला और उनके 8 साल तक के आश्रित बच्चे वहां रह सकते हैं। नालंदा जिला में इसके संचालन की जिम्मेदारी ग्रामीण एवं नगर विकास परिषद को सौंपा गया है। अल्पावास गृह के संचालन के लिए दो प्रशिक्षण सह पुनर्वास पदाधिकारी, एक-एक परामर्शी, लिपिक सह कार्यालय सहायक, आदेशपाल, रसोईया एवं तीन पदों पर चौकीदार तथा अंशकालीन चिकित्सक एवं दो सफाईकर्मी की नियुक्ति होनी है। सभी सीटों पर महिला अभ्यार्थियों की नियुक्ति होनी है। इसी माह में अल्पावास गृह काम करने लगेगा।

क्या होता है अल्पावास गृह
इस योजना के तहत घरेलु हिंसा, यौन उत्पीड़न, मानव गणन, दहेज अत्याचार समेत अन्य वजहों से प्रताड़ित महिलाओं को शुरुआत में 60 से 90 दिनों तक अल्पावास गृह में रखा जाएगा। यहां पीड़ित महिलाओं को मनोवैज्ञानिक परामर्श, चिकित्सकीय सुविधा के साथ कानूनी सहायता प्रदान की जायेगी। महिलाओं के मनोरंजन के लिए अल्पावास गृह में लुडो, चेस, कैरम बोर्ड, ढोलक, हारमोनियम,किताब,मैगजीन, न्यूजपेपर और टीवी भी उपलब्ध कराया जाएगा। प्रत्येक महिला के लिए अलग-अलग बेड, बिछावन, चादर, तकिया, मच्छरदानी, थाली, कटोरा, गिलास के अलावा वस्त्र की व्यवस्था की जाएगी।

Load More Related Articles
Load More By Nalanda Live
Load More In खास खबरें

Leave a Reply

Check Also

बिहार सरकार का बड़ा फैसला, ऑटो-बस में अश्लील गाने बजाया तो..

बिहार में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर नीतीश सरकार ने बड़ा और कड़ा कदम उठाया है. अब बस, ऑटो,…