
इस वक्त एक बड़ी खबर आ रही है बिहारशरीफ से। जहां के डीएसपी इमरान परवेज के हादसे के शिकार हो गए हैं। इमरान परवेज की गाड़ी पलट गई है। जिसमें वो घायल हो गए हैं। उनके साथ चार और पुलिस वाले भ जख्मी हुए हैं। सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
कहाँ हुआ हादसा
हादसा नूरसराय के फोर लाइन के पास हुई है। बताया जा रहा है कि डीएसपी इमरान परवेज की गाड़ी फोरलेन के पास गड्ढे में पलट गयी। जिसमें डीएसपी इमरान प्रवेज सहित चार पुलिस कर्मी बुरी तरह जख्मी हो गए हैं ।