
निगरानी विभाग की टीम ने फिल्मी स्टाइल में नालंदा में घूस लेते दो अमीन को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है . जिसमें एक वर्तमान अमीन और दूसरा पूर्व अमीन शामिल है . दोनों को जेल भेज दिया गया है .
किन-किन की हुई गिरफ्तारी
निगरानी विभाग की टीम ने 50 हजार रुपया घूस लेते रहुई अंचल के वर्तमान और पूर्व अमीन को गिरफ्तार कर लिया। जिन दोनों को गिरफ्तार किया गया है उसमें रहुई अंचल के वर्तमान अमीन अशोक कुमार यादव और पूर्व अमीन बालेश्वर सिंह शामिल हैं. दोनों को गिरफ्तार कर निगरानी की टीम अपने साथ पटना ले गई जिसके बाद जेल भेज दिया गया है ।

फिल्मी स्टाइल में गिरफ्तारी
बिंद थाना क्षेत्र के बिंद गांव के रहने वाले विष्णुदेव प्रसाद सिंह ने घूस मांगे जाने की शिकायत निगरानी में की थी। जिसके बाद केस दर्ज कर आरोपियों को ट्रैप करने के लिए डीएसपी सर्वेश कुमार के नेतृत्व में धावादल का गठन किया गया। निगरानी अधिकारियों की मौजूदगी में परिवादी ने पूर्व अमीन बालेश्वर सिंह को घूस का 50 हजार रुपया दिया। रुपया गिनने के बाद पूर्व अमीन ने वर्तमान अमीन अशोक यादव को रकम दिया। जिसने रुपया जेब में रख लिया। इसके बाद निगरानी की टीम ने दोनों को रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। जैसे ही लोगों को पता चला कि निगरानी ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है. वैसे ही बड़ी संख्या में ग्रामीण वहां पहुंचने लगे. लेकिन तब तक निगरानी की टीम दोनों को लेकर पटना रवाना हो गई