बिहारशरीफ में कार-ट्रक की टक्कर, कस्टम अधिकारी की मौत

0

अभी अभी बड़ी खबर बिहारशरीफ के सोहसराय इलाके से आ रही है। जहां कार और ट्रक के बीच में भीषण टक्कर हुई है । जिसमें कस्टम के अधिकारी की मौके पर ही मौत हो गई है। जबकि दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं। उन्हें इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया है। हादसा सोहसराय के पास एनएच 31 पर हुआ है।

कार के परखच्चे उड़ गए

रविवार को देर शाम सोहसराय थाना के एनएच 31 पर ट्रक और कार में जबदर्स्त टक्कर हुई । टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में पटना में तैनात कस्टम विभाग के सीईओ सुरेंद्र चौधरी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि कार चला रहे उनके बड़े भाई और कार में सवार एक और शख्स गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घायल दोनों व्यक्तियों को इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया है। घटनास्थल पर मौजूद लोगों के मुताबिक ओवरटेक करने के दौरान कार की टक्कर गैस सिलेंडर लदे एक ट्रक से हो गयी। जिसमें कार के परखच्चे उड़ गये।

पावापुरी मेडिकल कॉलेज में बेटी का एडमिशन करवाकर लौट रहे थे

मृतक की पहचान सुरेंद्र कुमार चौधरी के रूप में हुई है। वो मुजफ्फरपुर के रहने वाले थे और पटना में  कस्टम विभाग के सीईओ थे । वे अपनी बेटी सुष्मिता का पावापुरी मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस में एडमिशन करवाने के बाद वापस पटना लौट रहे थे । जैसे ही उनकी कार आशानगर के पास एनएच 31 पर पहुंची एक गाड़ी को ओवरटेक करने के चक्कर में सिलेंडर से लदे ट्रक से टकरा गयी। जोरदार आवाज के साथ कार के परखच्चे उड़ गये। उसमें सवार तीन लोगों में से एक की मौत हो गई। जबकि दो गंभीर रूप से जख्मी हो गए। उधर हादसे के बाद ट्रक ड्राइवर फरार हो गया।

Load More Related Articles
Load More By Nalanda Live
Load More In खास खबरें

Leave a Reply

Check Also

किसान के बेटे ने किया कमाल.. 3 करोड़ का पैकेज

कौन कहता है आसमान में सूराख नहीं हो सकता .. बस तबीयत से पत्थर तो उछालो दोस्तों.. बक्सर के …