
बिहारशरीफ में मर्जी के खिलाफ शादी से नाराज होकर एक बेटी ने मौत को गले लगा लिया। मामला बिहारशरीफ के खंदकपर मोहल्ले की है । जहां पूजा कुमारी एक लड़की ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।
सरकारी नौकरी करती थी पूजा
पूजा कुमारी बेंगलुरु में डाक विभाग में क्लर्क के पद पर तैनात थी। 14 फरवरी को शादी होने वाली थी। घर के लोग शादी की तैयारियों में लगे थे। पूजा भी एक सप्ताह पहले छुट्टी लेकर घर आ गयी थी। लहंगा से लेकर शूट तक सब की खरीदारी हो चुकी थी। लेकिन उससे पहले ही पूजा ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली
घर से बाहर गए थे लोग
पूजा कुमारी अस्थावां थाना के गोटिया गांव की रहने वाली थी। उनके पिता अजय कुमार बिन्द प्रखंड में कृषि समन्वयक हैं। बताया जा रहा है कि शादी की तैयारियों के लिए घरवाले पैतृक गांव गोटिया गए हुये थे। घर में पूजा और उसकी मां थी। मां कहीं बाहर निकली थी। लौटी तो देखा कि बेटी पंखे के सहारे लटकी है। शोर हुआ तो लोग जुटे और उसे नीचे उतारकर सदर अस्पताल ले गये। जहां डॉक्टरों ने मौत की पुष्टि कर दी। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया। घरवाले कुछ भी बोलने से परहेज कर रहे हैं। लेकिन लोग दबी जुबान कह रहे हैं कि मर्जी के खिलाफ शादी की वजह से वो नाराज थी।
