मैट्रिक परीक्षा- नंबर 1 नालंदा, जिला में बेटों ने मारी बाजी,दुर्गेश बने जिला टॉपर

0

मैट्रिक परीक्षा के रिजल्ट में इस बार नालंदा सूबे में नंबर वन रहा है। पूरे बिहार में सबसे अच्छा रिजल्ट नालंदा जिले का है। नालंदा जिला में 82.58 प्रतिशत छात्रों ने मैट्रिक की परीक्षा पास की है । जबकि पिछले साल नालंदा में 57 फीसदी छात्र ही परीक्षा पास कर पाए थे। 

नालंदा जिला में मैट्रिक के रिजल्ट में इस बार बेटों ने बाजी मारी है। हिलसा के दुर्गेश दुर्गानामा ने नालंदा जिला में टॉप किया है। जबकि करायपरशुराय के रहने वाले हिमांशु सेकंड टॉपर बने हैं ।
हिलसा का दुर्गेश दुर्गानामा
मैट्रिक की परीक्षा में दुर्गेश दुर्गानामा ने नालंदा जिले में टॉप किया है। हिलसा के चंदू बीघा गांव के रहने वाले सच्चिदानंद सिन्हा और रंजना सिन्हा के बेटे दुर्गेश ने उच्च विद्यालय दल्लू बीघा से परीक्षा दी थी। हिलसा रेलवे स्टेशन के पश्चिम स्थित देवनगर मोहल्ले में एक छोटे से मकान बनाकर सच्चिदानंद सिन्हा अपने बच्चों के साथ रहते हैं। दुर्गेश को 500 में से 442 अंक मिले हैं।

करायपरसुराय का हिमांशु बना सेकंड टॉपर
करायपरसुराय के मिथिलेश कुमार के पुत्र हिमांशु रंजन ने जिले के टॉपरों की सूची में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। हिमांशु को 436 अंक आए हैं। हिमांशु के पिता खिलौने की छोटी सी दुकान चलाते हैं। हिमांशु बड़ा होकर आईएएस बनना चाहते हैं।
सिलाव के रजनीश और सोनाली ने लहराया परचम
सिलाव के श्री गांधी उच्च विद्यालय के छात्र रजनीश कुमार ने 436 अंक हासिल कर जिला में दूसरा स्थान हासिल किया है। पिता प्रेम कुमार पेशे से किसान हैं और माता रेखा कुमारी आंगनबाड़ी सेविका हैं। वो आगे वैज्ञानिक बनना चाहता है। सिलाव के ही श्री गांधी विद्यालय की छात्रा सोनाली कुमारी को को जिले में तीसरा स्थान मिला है। सोनाली को 434 अंक मिले हैं। सोनाली की माता बेबी देवी गृहिणी हैं जबकी पिता विनय कुमार मशरूम की खेती कर बच्चों को पढ़ा रहे हैं। सोनाली आईएएस अफसर बनना चाहती हैं

गिरियक के अमित को चौथा रैंक मिला
गिरियक के मुस्तफापुर गांव के रहने वाले अमित ने नालंदा जिला में चौथा स्थान प्राप्त किया है। अमित को 432 अंक प्राप्त हुए हैं। अमित के पिता अरविंद कुमार किसान हैं जबकि माता संजू देवी गृहिणी हैं।

हिलसा की प्रिया को पांचवां स्थान मिला है
हिलसा बाजार के रहने वाले सतीश कुमार और मीना देवी की बेटी प्रिया कुमारी ने जिले में पांचवां स्थान प्राप्त किया है। प्रिया को 431 अंक प्राप्त हुए हैं। प्रिया बड़ा होकर डॉक्टर बनना चाहती है। प्रिया के पिता कपड़े की फेरी लगाते हैं और अपनी पुत्री की इस सफलता से काफी खुश हैं।
अकबरपुर के जगजोत को भी पांचवां स्थान
उत्क्रमित मध्य विद्यालय अकबरपुर के छात्र जगजोत कुमार ने भी जिला के टॉपर सूची में जगह हासिल की है। जगजोत को भी 431 अंक प्राप्त हुए और वो भी पांचवें स्थान पर है ।

Load More Related Articles
Load More By Nalanda Live
Load More In खास खबरें

Leave a Reply

Check Also

बिहार सरकार का बड़ा फैसला, ऑटो-बस में अश्लील गाने बजाया तो..

बिहार में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर नीतीश सरकार ने बड़ा और कड़ा कदम उठाया है. अब बस, ऑटो,…