बैंकिंग एग्जाम में बड़ा फर्जीवाड़ा, बिहारशरीफ में 7 गिरफ्तार

0

बिहारशरीफ में बैंकिंग एग्जाम में बड़े फर्जीवाड़ा का खुलासा हुआ है। पुलिस ने दूसरे के बदले एग्जाम देते हुए सात मुन्नाभाई को गिरफ्तार किया है। मामला दीपनगर थाना के बीजवनपर की है। जहां सातों मुन्नाभाई एक कंम्प्यूटर सेंटर में ऑनलाइन बैंकिंग की परीक्षा दे रहे थे। जिन सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उसमें नगरनौसा थाना के दरियापुर गांव के रहने वाले पवन कुमार, मानपुर थाना के तिऊरी गांव के रहनेवाले गुलशन कुमार,बिहारशरीफ के नालंदा कॉलोनी के रहने वाले रविरंजन कुमार,हरनौत थाना के खरुआरा गांव के रहने वाले अभिषेक कुमार,वैशाली जिला के कल्याण के रहने वाले शिवकांत कुमार, पटना के गुलजारबाग के रहने वाले संतोष कुमार और गोपालपुर के रहने वाले निकेश कुमार शामिल हैं। दीपनगर के थानाध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार के मुताबिक गुप्त सूचना के आधार पर मां अम्बे कंप्यूटर सेंटर पर छापेमारी की गई थी। जहां ये लोग दूसरे के बदले ऑनलाइन एग्जाम दे रहे थे। पुलिस को आशंका है कि इस रैकेट में कई और लोग शामिल हैं। इस बारे में आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

Load More Related Articles
Load More By Nalanda Live
Load More In खास खबरें

Leave a Reply

Check Also

बिहार सरकार का बड़ा फैसला, ऑटो-बस में अश्लील गाने बजाया तो..

बिहार में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर नीतीश सरकार ने बड़ा और कड़ा कदम उठाया है. अब बस, ऑटो,…